पन्ना जिले में शासकीय विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था पर हिंदू युवा वाहिनी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जर्जर भवन, खस्ताहाल शौचालय और पानी की समस्या को लेकर संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले के शासकीय विद्यालयों की बदहाल स्थिति को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक रिछारिया के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने मंगलवार को तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के 75 प्रतिशत से अधिक स्कूल भवन जर्जर अवस्था में हैं। छत और दीवारों की स्थिति इतनी खराब है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे हालात में नन्हे-मुन्ने बच्चे खतरे के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। हिंदू युवा वाहिनी ने यह भी आरोप लगाया कि कई स्कूलों में शिक्षक समय पर उपस्थित नहीं होते। समय पर अध्यापक न आने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। वहीं, शौचालयों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। अधिकांश विद्यालयों के शौचालय खस्ताहाल होकर पूरी तरह से उपयोगहीन हो चुके हैं। इससे बच्चों को मजबूरी में स्कूल परिसर से बाहर झाड़ियों में लघुशंका और शौच के लिए जाना पड़ता है, जिससे बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर खतरा बना हुआ है। इसके अलावा कई विद्यालयों में पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है। नल-कूप खराब पड़े हैं और पानी की टंकियां टूटी हुई हैं। इस कारण बच्चे प्यासे रहते हैं या फिर आसपास के घरों और दुकानों से पानी मांगने को मजबूर होते हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि इन गंभीर समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो हिंदू युवा वाहिनी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। संगठन ने साफ कहा है कि पहले चरण में धरना और प्रदर्शन होगा और यदि तब भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो उग्र आंदोलन की राह अपनाई जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष दीपक रिछारिया के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।