रीवा के मगुरहाई गांव में डंपर से कुचलकर सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों हंगामा चला, प्रशासन के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
चोरहटा थाना अंतर्गत मगुरहाई गांव में रविवार की देर रात एक युवक की डंपर से कुचल कर मौत हो गई। सोमवार की दोपहर घटना की जानकारी के बाद परिजन समेत बड़ी संख्या में गा्रमीण एकत्रित हो गये। घटना स्थल पर शव रख कर चकाजाम कर दिया। हंगामा की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाइश देते हुये मौके पर कुछ आर्थिक सहायता राशि दी गई। लिहाजा करीब 10 घंटे बाद हंगामा शांत हो सका और शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।
जानकारी के अनुसार तमरा पड़िया निवासी रामनिवास कोरी 32 वर्ष रिंग रोड निर्माण कर रही कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करता था। उसकी इन दिनों नाइट डयूटी चल रही थी। लिहाजा रविवार को भी वह घर से ड्यूटी के लिये निकला था। देर रात अज्ञात हाइवा ने उसे कुचल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह परिजनों को हुई। जिसके बाद परिजन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज करने की मांग को लेकर चकाजाम कर दिये। इस दौरान मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग भी की जा रही थी। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीएसपी रितु उपाध्याय और नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला ने परिजनों से बात कर उचित मुआवजा व कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद हंगामा शांत हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा सका।
पुलिस से हुई झूमाझटकी
मगुरहाई गांव में हुई घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों ने मिलकर हंगामा खड़ा कर दिया था। जिसके बाद चोरहटा थाना समेत शहर के अन्य थानों के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने पुलिस को रोक दिया। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच काफी देर तक संघर्ष की स्थिति निर्मित रही।
मौके पर दिया गया 1 लाख 85 हजार रुपये
परिजन 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े थे। जिसके बाद नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला और सीएसपी रितु उपाध्याय ने सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों से बात की। इस दौरान कंपनी की ओर से बतौर मुआवजा 1 लाख 25 हजार रुपये दिया गया। इसके अलावा मृतक का वेतन 50 हजार रुपये प्रदान किया गया। वही ंप्रशासन की ओर से अत्येष्टी राशि के रूप में 10 हजार रुपये परिजनों को सौंपा गया।
मगुरहाई में डंपर से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर चकाजाम किया था। परिजनों को कंपनी की ओर से 1 लाख 75 हजार रुपये सहायता राशि दिलाई गई है। प्रशासनिक तौर पर 10 हजार रुपये अत्येंष्टी राशि दी गई है। चकाजाम खुल गया है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
-यतीश शुक्ला, नायब तहसीलदार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा। 2005-2009 के व्यापमं शिक्षकों पर ली जा रही है कानूनी राय। शिक्षक मोर्चा 5 सितंबर को दिल्ली में करेगा आंदोलन।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जानिए अभिषेक मनु सिंघवी की 4 बड़ी कानूनी दलीलें और भोपाल से दिल्ली तक मचे सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है।
रीवा जिले के जवान संजय तिवारी को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराने और असाधारण साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।
काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सिंगरौली के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 10 पदक जीते। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पन्ना जिले में बीएससी फाइनल ईयर की टॉपर छात्रा सृष्टि मिश्रा की आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस को वीडियो, सुसाइड नोट और चैट मिले हैं, जिनके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मैहर जिले के किरहाई गांव में जादू-टोना के संदेह में छोटे भाई ने अपने होने वाले दामाद और साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
एयरफोर्स अधिकारी के घर फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बंटा और उसके साथी सोशल मीडिया पर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। धमकी भरे वीडियो और अवैध हथियारों की तस्वीरों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सेवा सहकारी समिति कोटर में सूचना पटल पर वर्षों पुरानी जानकारी प्रदर्शित है। स्थानांतरित और मृत कर्मचारियों के नाम हटाए नहीं गए हैं। किसानों को सही जानकारी नहीं मिलने से पारदर्शिता और निरीक्षण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित स्टार समाचार साइकिल रैली को लोगों ने खूब सराहा। 68 वर्षीय शिराज नवाज खान ने 8 किलोमीटर साइकिल चलाकर युवाओं को प्रेरित किया।