रीवा के मगुरहाई गांव में डंपर से कुचलकर सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों हंगामा चला, प्रशासन के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
पन्ना जिले के रैपुरा में 15 दिनों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों ने खाली बर्तन लेकर चक्काजाम किया। महिलाओं और ग्रामीणों ने जल आपूर्ति व्यवस्था में भेदभाव के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
सीधी जिले के पोंडी गांव में 55 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी एक माह पहले ही हत्या के पुराने मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आया था।
सिंगरौली के बनौली गांव के पास तेज रफ्तार कोल वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मैहर जिले के परसवाही गांव में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने एनएच-30 पर चक्काजाम कर दिया। खराब सड़क और गड्ढों को हादसे की वजह बताते हुए प्रशासन और एनएचएआई के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
सतना और मैहर में एलपीजी सिलेंडर के लिए अफरातफरी, लंबी कतारें, अमरपाटन में चक्काजाम, कोठी में पुलिस बुलानी पड़ी, आपूर्ति गड़बड़ी और अनियमितताओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं
उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के सामने ट्रक की टक्कर से MBBS छात्र हर्षित मेहरा की मौत। हादसे के बाद मेडिकल छात्रों ने आगर रोड पर किया चक्काजाम। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया अरेस्ट
सागर के कैंट थाना क्षेत्र (गढ़पहरा रोड) में 35 वर्षीय मनोज अहिरवार की नृशंस हत्या। खेत में मिला शव, सिर पत्थर से कुचला गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम।
सतना में चोरी के संदेह पर युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत। परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई के कबीरदास वार्ड में बुधवार सुबह एक सफाई कर्मचारी की डंडे से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्या की जानकारी लगते ही नगरपालिका प्रशासन पुलिस एवं शहर के समस्त सफाई कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए। सभी सफाई कर्मचारी आक्रोशित होकर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और आरोपी का मकान बुलडोजर से गिराए जाने की मांग पर अड़ गए।






















