महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल। जानें लोकसभा में अब क्या है समीकरण और उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया।

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। सोमवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल होने का ऐलान किया है। बागी सांसदों ने मुंबई में एकनाथ शिंदे के 'नंदनवन' बंगले पर उनसे मुलाकात की और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी वफादारी बदलने की घोषणा की।
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 2022 के विद्रोह के बाद यह दूसरा चरण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई बालासाहेब ठाकरे के विचारों को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा, "जब हमने विद्रोह किया था, तब 40 विधायक थे और अब छक्के लग चुके हैं। ये सांसद बालासाहेब की असली शिवसेना में शामिल हुए हैं"।
सांसदों के इस दलबदल के बाद संसद में समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं:
शिंदे गुट: लोकसभा में शिंदे गुट के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर अब 13 हो गई है।
उद्धव गुट: उद्धव ठाकरे की पार्टी में 9 में से अब केवल 3 सांसद (अनिल देसाई, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे) ही बचे हैं।
बागी सांसदों में संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टीकर, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल और ओमप्रकाश राजे निंबालकर शामिल हैं।
पार्टी में हुई इस टूट पर उद्धव ठाकरे गुट ने कड़ा रुख अपनाया है-
आदित्य ठाकरे: उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि पार्टी छोड़ने वालों की वफादारी बिकाऊ है और उन्होंने लालच के चलते बिना किसी शर्म के यह कदम उठाया है।
संजय राउत: पार्टी सांसद संजय राउत ने बागी सांसदों को 'गद्दार' करार देते हुए कहा कि हालात संभालने के लिए अब 'सर्जरी' की जरूरत है।
उद्धव ठाकरे का आरोप: उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दूसरों के बच्चे चुराने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस भाजपा को शिवसेना ने आगे बढ़ाया, वही आज उसे तोड़ने का पाप कर रही है।
पार्टी को एकजुट करने और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उद्धव ठाकरे 27 जून से महाराष्ट्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। इस दौरान वे बागी सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे:
27 जून: यवतमाल, वाशिम और हिंगोली।
28 जून: परभणी और धाराशिव।
29 जून: शिर्डी।
इससे पहले, 18 जून को हुई संसदीय दल की बैठक में ये 6 सांसद शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद पार्टी ने इन्हें बागी माना था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।