पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आवामी एक्शन कमेटी के बाद पीओके की पुलिस भी पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। पीओकेके स्थानीय पुलिसकर्मियों में पाकिस्तान की सरकार के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।
By: Arvind Mishra
Sep 29, 202522 minutes ago
हरियाणा के कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पांचों शवों को खिड़की काटकर बाहर निकाला। सभी माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के रहने वाले हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 29, 20253 hours ago
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की सूची घोषित कर दी। सूची में केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जगह मिली है। समिति में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस किया गया है।
By: Arvind Mishra
Sep 29, 20254 hours ago
भारत ने एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया। दुबई में खेले गए फाइनल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया। पीएम की पोस्ट से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को मिर्ची लग गई।
By: Arvind Mishra
Sep 29, 20254 hours ago
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सेशन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पाकिस्तान की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने भारत का रुख दुनिया के सामने रखा। साथ ही आतंकवाद को पोषित करने में पाकिस्तान की भूमिका, पहलगाम हमला और टेरर फंडिंग को लेकर पड़ोसी देश की आलोचना की।
By: Arvind Mishra
Sep 28, 202511:22 AM
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी की मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें साझा की हैं।
By: Ajay Tiwari
4
0
स्टार समाचार वेब.
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अपनी नई तस्वीरें भेजी हैं, जिनमें वे मुस्कुराते हुए और स्वस्थ दिख रहे हैं। ये तस्वीरें ISS के मशहूर 'कपोला' गुंबद से ली गई हैं, जहां से वे पृथ्वी को निहारते नजर आ रहे हैं। 26 जून को 14 दिन के मिशन पर ISS पहुंचे शुभांशु शुक्ला अब अपने वैज्ञानिक प्रयोगों में पूरी तरह जुट गए हैं।
एक्सीओम स्पेस के अनुसार, शुभांशु सहित क्रू-कमांडर पैगी व्हिटसन, पायलट स्लावोज 'सुवे' उज्जैनस्की-विस्निवस्की और तिबोर कपू ने ISS पर 9 दिन पूरे कर लिए हैं। वे वैज्ञानिक शोध, तकनीकी प्रदर्शन और वैश्विक आउटरीच के अपने व्यस्त कार्यक्रम में लगे हुए हैं। उनके प्रयोग भविष्य के अंतरिक्ष अन्वेषण को आकार देंगे और पृथ्वी को भी लाभ पहुंचाएंगे।
हालांकि, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अभी तक ग्रुप कैप्टन शुक्ला की अंतरिक्ष से कोई तस्वीर जारी नहीं की है। 3 और 4 जुलाई को शुभांशु ने तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु और लखनऊ में अपने स्कूल सिटी मोंटेसरी स्कूल में 500 से अधिक स्कूली बच्चों के साथ आउटरीच कार्यक्रमों में भाग लिया था, लेकिन इसरो के ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर (HSFC) ने इन दिल को छू लेने वाली बातचीत का कोई वीडियो जारी नहीं किया है। इसरो ने देर से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों में अंतरिक्ष गतिविधियों के प्रति जिज्ञासा जगाना है।
एक्सीओम स्पेस ने बताया कि ग्रुप कैप्टन शुक्ला कई महत्वपूर्ण प्रयोग कर रहे हैं:
मायोजेनेसिस जांच: यह शोध कर रहे हैं कि गुरुत्वाकर्षण न होने पर मांसपेशियों की ताकत कैसे बढ़ती है। इसका उद्देश्य मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के तरीके खोजना है।
स्पेस माइक्रो एल्गी प्रयोग: उन्होंने सूक्ष्म शैवाल के नमूने एकत्र किए हैं, जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों में भोजन, ऑक्सीजन और जैव ईंधन का स्रोत बन सकते हैं।
स्प्राउट्स प्रोजेक्ट: इस प्रयोग के तहत उन्होंने फसल के बीजों को पानी दिया है, ताकि यह पता चल सके कि अंतरिक्ष उड़ान बीज के अंकुरण और पौधों की वृद्धि को कैसे प्रभावित करती है। इस शोध से भविष्य के दीर्घकालिक अंतरिक्ष मिशनों के लिए स्थायी फसल उत्पादन में मदद मिलेगी।