सीधी के भुईमाड़ थाने में प्रधान आरक्षक पर लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि घटना ने पुलिस सुरक्षा और संसाधनों की कमी पर सवाल खड़े किए।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले में पुलिस अब अपराधियों पर जहां अपना नियंत्रण खो चुकी है वहीं उल्टा अब पुलिस वाले ही प्राण घातक हमले का शिकार हो रहे हैं। पिछले महीने कमर्जी थाना अंतर्गत थाना प्रभारी पर ग्रामीणों ने प्राण घातक हमला किया था, वहीं अब दूसरी घटना में जिले के वनांचल क्षेत्र के भुईमाड़ थाने में एक प्रधान आरक्षक पर लाठी से प्राण घातक हमला किया गया जिससे उसके सिर पर गंभीर और बड़ी चोट आई है।
क्या है पूरा मामला
जिले के भुईमाड़ थाना परिसर में सोमवार दोपहर करीब 11:30 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने थाना परिसर के भीतर ही प्रधान आरक्षक पर लाठी से भीषण हमला कर दिया। घटना में प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट आई, जिसके चलते चिकित्सकों को 8 टांके लगाने पड़े।
जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे थाना प्रभारी कक्ष में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ विभागीय कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के गैवटा निवासी ओमप्रकाश दुबे पिता बैजनाथ उम्र 22 वर्ष भुईमाड़ थाना परिसर पहुंचा और थाना प्रभारी कक्ष के बाहर लगी खिड़की पर लकड़ी के डंडे से जोर-जोर से प्रहार करते हुए गाली-गलौज करने लगा। पुलिसकर्मियों ने खिड़की बंद कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। शोर सुनकर प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे बाहर आए और आरोपी से हंगामे का कारण पूछा। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने अचानक डंडे से पहले उनके पैर पर वार किया और फिर सिर पर जोरदार हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर पर आठ टांके लगाए गए। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 351, 115, 132, 121 एवं 196 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस दुस्साहसिक वारदात की चर्चा बनी हुई है। इस घटना से पुलिस की काफी किरकिरी भी हो रही है। बता दें कि यह प्रधान आरक्षक चार दिवस पूर्व ही पोड़ी चौकी से ट्रांसफर होकर भुईमाड़ थाना आये ही थे।
पुलिस बल की कमी झेल रहा है थाना
गौरतलब है कि भुईमाड़ थाना क्षेत्र की आबादी लगभग 15 हजार से ज्यादा है, जबकि पूरे थाना क्षेत्र में वर्तमान में मात्र 11 पुलिसकर्मी पदस्थ हैं। यह थाना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित है, वहीं निकटतम दूसरा थाना भी लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में विस्तृत क्षेत्रफल, ग्रामीण भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए वर्तमान पुलिस बल अपर्याप्त साबित होता है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के लिए भुईमाड़ थाने में पुलिस बल की तैनाती समय की आवश्यकता मानी जा रही है।
थाने में सिर्फ एक वाहन है मौजूद
इतना बड़ा थाना क्षेत्र की आबादी होने के बाद में भी भुईमाड़ थाने में महज एक वाहन हैं उसमें भी पुलिस का ड्राइवर नहीं है। यहां पर 112 नंबर भी नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।