सीधी जिले में पुताई का काम करने आए दो युवकों पर युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म और ऑनलाइन धनराशि हड़पने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी शहर के जमोड़ी थाना क्षेत्र में घर में पुताई का काम करने आए दो युवकों ने एक लड़की को अकेले पाकर बंधक बना लिया। उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और डरा-धमकाकर आॅनलाइन पैसे भी लूट लिए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को धर दबोचा है।
यह खौफनाक घटना बीते गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। आरोपी अनूप साकेत और राकेश साकेत पुताई और पेंटिंग के काम के बहाने घर के अंदर आए थे। उस वक्त 20 साल की लड़की घर में बिलकुल अकेली थी। आरोपियों ने इसका फायदा उठाया और लड़की को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने लड़की के ही मोबाइल से 'फोन पे' ऐप के जरिए 40,000 रुपए आॅनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
कमरे में बंद कर किया सामूहिक दुष्कर्म
जब आरोपियों का पैसे लूटने के बाद भी मन नहीं भरा तो उन्होंने लड़की को एक कमरे में बंधक बना लिया और दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। जब पीड़ित लड़की ने खुद को बचाने की कोशिश की और विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।
पुलिस ने चंद घंटों में दोनों को पकड़ा
शाम को जब परिवार के लोग घर लौटे, तो रोती हुई पीड़ित लड़की ने उन्हें पूरी आपबीती सुनाई। परिवार तुरंत थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रात करीब 8 बजे केस दर्ज किया।
एसपी ने क्या कहा
सीधी एसपी संतोष कोरी ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आई। देर रात ही आरोपियों के छिपने के ठिकानों पर छापेमारी की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
शुक्रवार सुबह दोनों आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया और शाम 5 बजे उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है। एसपी ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।