सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जमोड़ी थाना क्षेत्र के मधुरी गांव में शनिवार रात राजमिस्त्री दिनेश साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। मृतक के करीब 100 परिजन और रिश्तेदारों ने मकान मालिक लक्ष्मीकांत पटेल के घर पहुंचकर घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि दिनेश मकान मालिक से अपनी बकाया मजदूरी मांगने गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि सीढ़ियों से गिरने के कारण दिनेश की मौत हुई है। पुलिस ने लक्ष्मीकांत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पत्नी का आरोप- बकाया रकम मांगने गया था दिनेश
मृतक की पत्नी निर्मला साकेत के मुताबिक - दिनेश, लक्ष्मीकांत पटेल के यहां राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी करीब 18 हजार रुपए से अधिक की मजदूरी बकाया थी। शनिवार रात करीब 10 बजे वह बकाया मजदूरी मांगने लक्ष्मीकांत के घर गया था। बाद में इसी मकान में उसका शव मिला। रविवार सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में लक्ष्मीकांत के घर पहुंच गए। करीब 100 लोगों की भीड़ ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया। बताया गया कि उस समय घर में लक्ष्मीकांत की पत्नी और बेटी मौजूद थीं। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर जमोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
मकान मालिक का दावा- बिजली जाने के बाद सीढ़ियों से गिरा
लक्ष्मीकांत पटेल ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह और दिनेश साकेत दूसरी मंजिल की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान बिजली चली गई। दिनेश नीचे जाने के लिए सीढ़ियों से उतर रहा था। सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। लक्ष्मीकांत के अनुसार, गिरने से दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने हिरासत में लिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर लक्ष्मीकांत पटेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शव को रविवार सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।