सीधी जिले की बहरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कंटेनर से 83 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। कंटेनर में 690 पेटियां, 16,140 बोतल (लगभग 6124 लीटर) शराब पाई गई। चंडीगढ़ से सिंगरौली होते हुए बिहार ले जाई जा रही इस खेप के साथ राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार हुआ। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
एक बड़े कंटेनर वाहन में 690 पेटी में पैक शराब को चंडीगढ़ से सीधी, सिंगरौली के रास्ते बिहार ले जाने की कोशिश की जा रही थी जिसे सीधी जिले की बहरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रास्ता रोककर इस कंटेनर को शराब सहित जप्त कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
नवागत पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बहरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 83 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।
पुलिस के अनुसार बीते 25 सितंबर को थाना प्रभारी बहरी राजेश पाण्डेय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कंटेनर क्रमांक सीजी 04 पीजे 2105 से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ से सिंगरौली होते हुए झारखंड ले जाई जा रही है।
सूचना पर थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच-39 पाठक ढाबा के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया, किंतु सतर्कता से दबोच लिया गया। कंटेनर की तलाशी लेने पर कुल 690 पेटी 16,140 बोतल लगभग 6124 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 82 लाख 80 हजार आँकी गई।
जब्त शराब और ब्रांड
कंटेनर की तलाशी में मैकडावल नं.1 व्हिस्की (350े’ व 180े’ पैकिंग) और इंपीरियल ब्लू व्हिस्की (180े’, 350े’ व 750े’ पैकिंग) की पेटियां मिलीं। कुल 690 पेटियां, जिनमें 16,140 बोतलें थीं, बरामद की गईं।
अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम पर कार्रवाई जारी रहेगी : एसपी
मीडिया से बात करते हुए एसपी संतोष कोरी ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम प्राथमिकता पर है। ये जब्ती अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक है। उन्होंने इस आॅपरेशन में शामिल बहरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा है कि थाना प्रभारी और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए इस पूरे प्रकरण में सफलता हासिल की है।
आरोपी राजस्थान से
पुलिस ने मौके से ओम प्रकाश विश्नोई, निवासी कोटड़ा, जिला जालौर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसपी ने की पुरस्कार की घोषणा
नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने अवैध मादक पदार्थों पर रोक लगाने हेतु लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में यह कार्रवाई की गई, जो जिले की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस कार्रवाई में शामिल संपूर्ण टीम की प्रशंसा करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु उचित पुरस्कार की घोषणा भी की गई है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय, उप निरीक्षक एसएल वर्मा, सउनि जेएन श्रीवास्तव, प्रआर रामसुन्दर साकेत, आरक्षक प्रभात तिवारी, आरक्षक अवधेश कुशवाहा सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।