सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले के चितरंगी जनपद क्षेत्र के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से बेलहवा नाले पर स्थायी पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मजबूरी में ग्रामीणों ने बांस और बल्लियों की मदद से एक अस्थायी पुल तैयार कर लिया है, जिसका उपयोग वे रोजाना आवागमन के लिए कर रहे हैं। बारिश के मौसम में यह अस्थायी पुल ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बन जाता है और हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार बेलहवा नाले में बरसात के दौरान तेज बहाव आने से दोनों गांवों का संपर्क कई बार टूट जाता है। लोगों को करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चोंए किसानों और मरीजों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल दोनों गांवों के बीच आवागमन का एकमात्र साधन है। कोरावल विकास मंच के अध्यक्ष डा. रमाशंकर सिंह ने बताया कि बरसात के समय बेलहवा नाला उफान पर आ जाता है,जिससे कुलकवार और बगदरा गांवों का सीधा संपर्क टूट जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों गांवों की संयुक्त आबादी करीब एक हजार है,जो हर वर्ष इस गंभीर समस्या से जूझती है। बताया कि पुल निर्माण के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष कई बार आवेदन और मांग रखी गई लेकिन वर्षों बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए स्थायी पुल का निर्माण जल्द कराया जाना जरूरी है।
राज्यमंत्री के गांव से जुड़ा मामला, फिर भी नहीं हुआ समाधान
उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह का गृह ग्राम क्षेत्र है। पिछले वर्ष बारिश के दौरान मंत्री द्वारा ग्रामीणों को पुल निर्माण का आश्वासन दिया गया था लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी इस दिशा में ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द भूमि की समस्या का समाधान कर स्थायी पुल और सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि बरसात के दिनों में उन्हें जान जोखिम में डालकर आवागमन न करना पड़े।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।