सिंगरौली जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और अनुपस्थिति से मरीज परेशान, आरोप है कि सरकारी डॉक्टर निजी क्लीनिकों में व्यस्त, इलाज न मिलने से नाराजगी बढ़ी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि सरकारी डॉक्टर अपनी ड्यूटी छोड़कर निजी क्लीनिक और अस्पतालों में अधिक समय दे रहे हैं,जिससे सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था चरमराती जा रही है। जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं लेकिन उन्हें ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिलते। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। सुबह से लाइन में लगे मरीज दोपहर तक इंतजार करते रहते हैं लेकिन कई बार बिना इलाज कराए ही वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही अब आम बात हो गई है।
कई बार मरीजों को बताया जाता है कि संबंधित डॉक्टर अभी नहीं आए हैं या किसी मीटिंग में हैं जबकि हकीकत में वे निजी क्लीनिकों में मरीज देख रहे होते हैं। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है, जो निजी अस्पतालों का खर्च नहीं उठा सकते। जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर, जिसे गंभीर और आपातकालीन मरीजों के लिए बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था, आज खुद बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है। ट्रामा सेंटर में भी डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई बार गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे शहरों के लिए रेफर कर दिया जाता है, जिससे उनकी जान पर खतरा बढ़ जाता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं या फिर यह समस्या यूं ही बनी रहती है।
जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में न तो समय पर जांच होती है और न ही दवाइयां उपलब्ध रहती हैं। डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण नर्सिंग स्टाफ पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। कई बार शिकायतें मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे डॉक्टरों के हौसले बुलंद हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।