सिंगरौली के बैढ़न में जमीन और किराएदारी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पत्नी गंभीर घायल है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया, मुख्य आरोपी फरार है।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय बैढ़न के संत जोसेफ विद्यालय के पास बिलौंजी में आज सुबह तकरीबन 9:00 बजे जमीनी विवाद और किराएदार के मामले को लेकर एक युवक की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वही मृतक की पत्नी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है लेकिन हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर सीएसपी उमेश प्रजापति और कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार घटनास्थल पर पहुंचे। जहां परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। मृतक के परिजनों ने कहा कि कोतवाली में कई बार शिकायत की गई इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कलेक्टर और बिजली विभाग में भी शिकायत की गई लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया। जिसके चलते युवक की हत्या हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो पूरी घटना की कहानी मृतक के घर में किराए से रहने वाली एक महिला ने रची है। जबकि मृतक घटना के पूर्व कोतवाली टीआई को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दे चुका था इसके बावजूद पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। अगर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो आज इतनी बड़ी घटना घटित न होती।
पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजेश शाह पिता शिव प्रसाद शाह उम्र 30 वर्ष निवासी खोखरी, हाल मुकाम बिलौंजी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजेश शाह का अपने चचेरे भाई महेंद्र शाह से संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहीं मृतक के घर में किराए से रह रही रीवा की महिला अरुणा सिंह का भी विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जब महेंद्र शाह उसके परिजन तथा किराएदार अरुणा सिंह और उसका बेटा अनीश सिंह सहित अन्य लोगों ने मिलकर राजेश शाह और उसकी पत्नी पूजा शाह पर हमला कर दिया।आरोप है कि सभी ने एक राय होकर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी उमेश प्रजापति और कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। पुलिस को वहां परिजनों और स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले ही कोतवाली पुलिस, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और बिजली विभाग में शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन किसी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो यह घटना टाली जा सकती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद की पृष्ठभूमि में मकान और किराएदारी का मामला भी जुड़ा हुआ था, जिसमें किराए पर रहने वाली महिला की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए छह आरोपियों में से पांच आरोपी मनीष शाह, देवमती शाह, प्रभावती शाह, अरुणा सिंह और अनीश सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी महेंद्र शाह फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक कार्यप्रणाली और समय पर कार्रवाई न होने के सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने अरुणा का किया सहयोग
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि राजेश शाह के घर में एक रीवा की महिला अरुणा सिंह जबरन रह रही थी और राजेश को परेशान करती थी। किराया मांगने पर घर का किराया नहीं देती थी। जब किराए की मांग करता था तो फसाने की धमकी देती थी। जिसकी शिकायत मृतक राजेश शाह ने पूर्व में कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक से की है यहां तक कि कलेक्टर के जनसुनवाई में भी यह मामला पूर्व में पहुंच चुका है। कई दफा शिकायत करने के बाद भी कोतवाली पुलिस उक्त महिला के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। घटना कारित होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस और टीआई किराएदार महिला का पक्ष लेते थे। यही वजह थी कि महिला किसी से नहीं डरती थी और आज यह घटना घटित हो गई।
बैढ़न के जेई पर भी दर्ज हो मामला
राजेश शाह की हत्या होने के बाद उसके परिजनों ने जो साक्ष्य दिखाया उपस्थित लोगों को चौंका दिया। क्योंकि 24 मार्च 2026 को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को राजेश शाह ने शिकायत किया था कि मेरे बिना सूचना के मेरे घर में किराएदार अरुणा सिंह के कहने पर विद्युत विभाग के बैढ़न जेई ने कनेक्शन करवाया है। मृतक के परिजनों ने कहा कि जेई ने कहा था कि जाओ जहां जाना होए जब हम चाहेंगे तभी कनेक्शन कटेगा। शायद यही वजह थी कि बिजली विभाग की शिकायत करने के बावजूद बिजली का कनेक्शन नहीं काटा था। जबकि कलेक्टर और एसपी के यहां भी फरियाद किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और इसी मामले के चलते हत्या हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि जेई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।