सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
सोन नदी से रेत के कथित अवैध खनन और परिवहन की शिकायत करना तमई खैड़ार निवासी राहुल तिवारी को भारी पड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने अवैध रेत कारोबार को लेकर सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उसे कथित तौर पर धमकाया गया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। मामला अब इस आरोप तक पहुंच गया है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज हो गया। पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की निष्पक्षता और शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीड़ित राहुल तिवारी के अनुसार 9 सितंबर को वह निजी काम से चितरंगी पोस्ट आॅफिस कार्यालय आया था। इसी दौरान जनपद कार्यालय के पास सोन घड़ियाल से जुडेÞ सुरक्षा श्रमिक लक्ष्मण पनिका ने कथित रूप से उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। राहुल का आरोप है कि उससे कहा गया कि उसने शिकायत क्यों की और उसे जान से मरवा दिया जाएगा। घटना से भयभीत राहुल ने तत्काल चितरंगी थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी देने की कोशिश की। उसके अनुसार थाना प्रभारी ने खुद को बाहर बताया और डायल-112 पर शिकायत करने की सलाह दी। पीड़ित का कहना है कि डायल-112 पर सूचना देने के बाद चितरंगी थाने से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मामले में कार्रवाई करने के बजाय उस पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने के लिए दबाव बनाया। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित के मुताबिक इसके बावजूद उसने कथित अवैध रेत कारोबार का मुद्दा उठाना बंद नहीं किया और सोन घड़ियाल क्षेत्र में भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। राहुल तिवारी का आरोप है कि चितरंगी थाना प्रभारी ने लक्ष्मण पनिका की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया।
पुलिस की कार्यप्रणाली कठघरे में
अब पीड़ित का सवाल है कि जिस व्यक्ति ने कथित रूप से उसे शिकायत करने पर धमकी दी, उसकी शिकायत पर उसके खिलाफ ही आपराधिक मामला कैसे दर्ज हो गया। पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल शिकायतकर्ता की शिकायत, कथित धमकी और उसके बाद दर्ज हुए प्रकरण के बीच की कड़ियों को लेकर उठ रहा है। यदि राहुल के आरोप सही हैं तो यह गंभीर विषय है कि अवैध खनन की शिकायत करने वाले व्यक्ति को सुरक्षा देने के बजाय उस पर ही कार्रवाई क्यों हुई। वहीं दूसरी ओर, पुलिस द्वारा दर्ज एससी-एसटी प्रकरण के वास्तविक तथ्यों और साक्ष्यों की भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
पीड़ित ने की निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निस्तारण की प्रक्रिया की जांच करने तथा सोन नदी से रेत के कथित अवैध खनन-परिवहन की भी स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
अब निगाहें इस बात पर हैं कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच कराते हैं या मामला आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रह जाता है।
आवेदक लक्ष्मण पनिका द्वारा बार-बार थाने में आवेदन दिया जा रहा था। आवेदन की जांच के लिए राहुल तिवारी को थाने बुलाया गया था लेकिन राहुल तिवारी थाने में उपस्थित नही हुआ। चूंकि आवेदक शासकीय कर्मचारी था। बार-बार शिकायत करने पर एससी-एसटी का मुकदमा कायम किया गया है।
ललित बैरागी, एसडीओपी, चितरंगी

रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।
सतना में बारिश के बाद स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि जिला अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से संदिग्ध मरीज निजी पैथालॉजी पहुंच रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह