सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के सखौहां मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में कर्सुआलाल निवासी राम मिलन शाह की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया और देर रात तक हंगामा चलता रहा।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
माड़ा थाना क्षेत्र के सखौहां मुख्य मार्ग पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर पिकअप वाहन को छोड़कर फरार हो गया है। वहीं दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। देर शाम तक हंगामा चलता रहा।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कर्सुआलाल निवासी राम मिलन शाह पिता पेवारु शाह व रैला निवासी सुरेश विश्वकर्मा वैढ़न मेें पेशी पर आए थे। दोपहर करीब दो बजे बाइक पर वापस घर जा रहे थे। तभी सखौहां मुख्य मार्ग पर रजमिलान तरफ सरिया लेकर आ रहा तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर राममिलन शाह की मौत हो गई। जबकि सुरेश गंभीर रुप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन को छोड़कर मौके से चालक फरार हो गया है। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में आसपास के लोग व परिजनों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 की मदद से गंभीर रुप से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है। उधर घटनास्थल पर जुटी भीड़ आक्रोशित हो गई और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर हंगामा शुरू कर दिया है। देर शाम तक हंगामे का दौर चलता रहा। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस व प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर परिजनों को समझाइश देने में जुटे हैं।
घटनास्थल पर बिलखते रहे परिजन
दुर्घटना की सूचना जब मृतक के परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन मेंं परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां घटना का मंजर देखकर परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े। बिलखते हुए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मौके पर मौजूद लोग परिजनों को सांत्वना देते रहे। मगर हादसे में जिस तरह से युवक के सिर में गंभीर चोट हैं उसे देखकर परिजन खुद को नहीं रोक पा रहे थे। वहीं ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
जारी रहा हंगामा
घटनास्थल पर परिजन मानने को तैयार नहीं हैं। जिस तरह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहे हैं। ऐसे में हादसे को कैसे रोका जा सकता है। सहायता राशि की मांग को लेकर परिजन घटनास्थल पर हंगामा कर रहे हैं। देर शाम तक पुलिस व प्रशासन परिजनों को समझाने में विफल रहा। जिससे मार्ग से वाहनों से आवागमन देर रात तक के लिए ठप हो गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।