सिंगरौली के माड़ा वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता डेली वितरण को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग पर पक्षपात के आरोप लगाए। कलेक्टर और डीएफओ को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और पारदर्शी प्रक्रिया की मांग की गई।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले के माड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जीर में तेंदूपत्ता संग्रहण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। बुधवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं जिला वन अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर रेंजर पुष्पा सिंह, नोडल अधिकारी जयराम पनिका तथा तेंदूपत्ता प्रबंधक सविता सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर जनभावना को नजरअंदाज कर रहे हैं और वर्षों से एक ही परिवार को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया कि ग्राम जीर, पोस्ट धरी, रेंज आॅफिस माड़ा में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जारी होने वाली डेली पिछले कई वर्षों से जानकीराम चौबे के नाम पर जारी की जाती रही है। इस बार भी वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हीं के परिवार को लाभ पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, जबकि गांव की जनता इसका खुलकर विरोध कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेंजर पुष्पा सिंह, नोडल अधिकारी जयराम पनिका और तेंदूपत्ता प्रबंधक सविता सिंह के इशारे पर पूरी प्रक्रिया संचालित की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की ओर से पहले भी संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया कि ग्रामीण चाहते हैं कि तेंदूपत्ता संग्रहण की डेली किसी निष्पक्ष एवं जनता द्वारा प्रस्तावित पात्र व्यक्ति के नाम जारी की जाए, ताकि गांव के सभी लोगों को समान अवसर मिल सके और संग्रहण कार्य पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। कलेक्टर और डीएफओ को सौंपे गए आवेदन में फकीर यादव, रामचंद बैगा, कृष्णा प्रसाद, सुरेश शाह, अंगुर सिंह, जमुना सिंह, कमलेश बैगा, रमेश सिंह, नीरज सिंह, संतोष सिंह, आशीष सिंह, लालजी यादव, ऋषि कुमार, रमेश पनिका, सरदार सिंह, रामनाथ पनिका, नारायण दास यादव, गोपाल, मानमती, झालाराम बैगा, फुलमती बैगा, कुनमती, रामा, धीरश, जमुनाशिह एवं श्रीराम यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वन अमला दिखा रहा मेहरबानी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग का अमला जानकीराम चौबे एवं उनके पुत्र सुजीत चौबे पर विशेष मेहरबान बना हुआ है, जिससे गांव में असंतोष का माहौल निर्मित हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो गांव में विवाद की स्थिति और गहरा सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए डेली वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।