सतना जिले में धान उपार्जन के बीच परिवहन की धीमी गति चिंता का विषय बन गई है। 21 समितियों में परिवहन 30 से 50 फीसदी के बीच अटका है, जबकि 9 केंद्र 30 फीसदी से भी कम पर हैं। इससे किसानों के भुगतान, भंडारण व्यवस्था और मिलिंग चक्र पर सीधा असर पड़ रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला में धान उपार्जन के बीच परिवहन की धीमी चाल ने सहकारी खरीदी व्यवस्था की पोल खोल दी है। समीक्षा में सामने आया कि कुल 21 उपार्जन समितियों में परिवहन का प्रतिशत 30 से 50 फीसदी के बीच अटका हुआ है, जबकि 9 समितियां 30 फीसदी से भी कम परिवहन कर पाई हैं। इसी तरह 40 फीसदी से नीचे 4 और 50 फीसदी से नीचे 8 समितियां हैं। यह स्थिति खरीदी केंद्रों पर धान बोरियों के बढ़ते दबाव, भंडारण संकट और आगामी मिलिंग प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने परिवहन ठेकेदारों और समिति प्रबंधनों को लक्ष्य अनुरूप गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सहकारी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि परिवहन की रफ्तार जल्द नहीं सुधरी, तो खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, धान की गुणवत्ता पर असर और मिलिंग चक्र में देरी तय है। किसानों ने भी मांग की है कि परिवहन तंत्र को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि उपार्जन का लाभ बिना बाधा मिल सके।
केस-01
रामनगर ब्लाक के टेगना और देउरा गांव के किसान चंद्रभान पांडेय, आशाराम त्रिपाठी और सरोज पांडेय का भुगतान लंबित है। इन तीनों किसानों ने 2 दिसम्बर को अपनी उपज बेची थी। इनकी सहकारी समिति गंजास के स्थल मार्केंडेय वेयरहाउस में खरीदी गई थी।
केस-02
मझगवां ब्लाक के ग्राम किटहा, झरी, बम्हौरी के किसान कपिल मिश्रा, सुंदर लाल शर्मा और रामगणेश मिश्रा ने दिसंबर माह की 5 तारीख को अपने स्लॉट के आधार उपज बेंची थी लेकिन आज तक भुगतान नहीं हो पाया है।
इनसे लेना चाहिए सबक
जिला में 10 ऐसी भी समितियां हैं जहां की धान का 100 फीसदी परिवहन हो चुका है। जानकारी के मुताबिक सेवा सहकारी समिति भटनवारा, सेवा सहकारी समिति इचौल, बरमेन्द्र स्थल, सेवा सहकारी समिति बेरहना शुकवाह स्थल, ओम शांति समूह गगनेन्द्र वेयरहाउस, सेवा सहकारी बेरहना पगारखुर्द, सेवा सहकारी समिति मढ़ीकला, सेवा सहकारी जमुना स्थल जमुना, सेवा सहकारी समिति चूंद तिहाई नाम शामिल हैं। इनसे तमाम समितियों को सबक लेना चाहिए।
30 फीसदी से कम
मिलिंग और उठाव चक्र में सबसे पिछड़े केंद्रों में सेवा सहकारी समिति वर्ती मात्र 20फीसदी परिवहन कर पाई, मानुषी स्व-सहायता समूह पगारखुर्द 22 फीसदी, सिजहटा 25 फीसदी, रिछुल 26 फीसदी, शिवराजपुर स्थल-1 पर 30फीसदी, शिवराजपुर स्थल-2 पर 24फीसदी, गोलहटा 29 फीसदी, सुरदहा 29फीसदी और जर्नादनपुर स्थित मां शारदा समूह 30फीसदी परिवहन तक सीमित रहा।
40 फीसदी से कम
बजरंग स्व-सहायता समूह बिहटा 35 फीसदी, जसो समिति 34 फीसदी, क्षेत्रीय सहकारी विपणन संस्था 37 फीसदी और गुढ़ा समिति 40 फीसदी परिवहन प्रतिशत पर हैं। यहां परिवहन अपेक्षित लक्ष्य से काफी पीछे है, जिससे भंडारण क्षमता पर दबाव बढ़ रहा है।
50 फीसदी से कम
गंगा स्व-सहायता समूह गोवरांव खुर्द 46 फीसदी, सविनम महिला समूह खम्हरिया 44 फीसदी, लक्ष्मी स्व-सहायता समूह गजिगवां 41 फीसदी, रामानुजम विपणन अबेर 41 फीसदी, भंवर संस्था 42 फीसदी, सकरिया 43 फीसदी, जमुना द्वितीय केंद्र 50 फीसदी और सराय द्वितीय स्थल भी 50 फीसदी परिवहन तक ही पहुंच सके।
प्रतिदिन की 25 प्रति टन जुर्माना
परिवहन कर्ता फर्म द्वारा बरती जा रही कोताही को लेकर जहां एक ओर जिला आपूर्ति अधिकारी नाराज हैं वहीं किसानों के भुगतान लंबित होने से उनमें भी आक्रोश पनप रहा है। जानकारी के मुताबिक परिवहन कर्ता यदि समय पर धान का उठाव और परिवहन नहीं करता तो उस पर नियमन 25 रुपए प्रति टन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि आपूर्ति अधिकारी ने नोटिस भेज कर इस कोताही का जवाब मांगा है।
सिकमी में गड़बड़ी, ऑपरेटर्स की उपार्जन से छुट्टी
सिकमी पंजीयन को लेकर मचे घमासान के बीच समितियों के ऑपरेटर्स की छुट्टी कर दी गई है। इनके द्वारा अनुबंध पत्रों को तरीके से और एक ही जैसे कई किसानों के इसमें अपलोड करने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर उपायुक्त सहकारिता ने मामले में दोषी ऑपरेटर्स को भविष्य में भी काम करने से छुट्टी कर दी है। जानकारी के मुताबिक उपायुक्त सहकारिता ने शुक्रवार को जारी आदेश में धान उपार्जन में लगे समितियों के ऑपरेटर्स की हटा दिया है। इस सूची में सेवा सहकारी समिति डेंगरहट के ऑपरेटर दीपनारायण द्विवेदी, विपणन सहकारी समिति नागौद के ऑपरेटर शैलेन्द्र कुमार अहिरवार, विपणन सहकारी समिति मर्यादित रामानुजम अबेर के ऑपरेटर राज प्रताप सिंह, सेवा सहकारी समिति अबेर ऑपरेटर के शैलेष कुमार पांडेय एवं सेवा सहकारी समिति नागौद बारापत्थर के ऑपरेटर लवलेश कुमार कुशवाहा का नाम शामिल है। उपायुक्त सहकारिता ने पृथक-पृथक दिए आदेशों में कहा है कि पंजीयन्, उपार्जन, प्रभारी और प्रबंधक संबंधित ऑपरेटर्स से लॉगिन आईडी, पॉसवर्ड एवं अन्य अभिलेख भी वापस ले लें।
बोलते आंकड़ें
3750935 टन कुल खरीदी
3485607 टन रेडी टू ट्रांसपोर्ट
2463095 टन परिवहन मात्रा
1313906 शेष मात्रा
परिवहन न होने से बिगड़ेगा
परिवहन कर्ता फर्म को नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने तक का इंतजार है। उसी आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
सम्यक जैन, जिला आपूर्ति अधिकारी सतना

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।