भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अचानक बीती रात मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।गौरतलब है कि गौतम गंभीर की श्री पीतांबरा पीठ में गहरी आस्था है और वे इससे पहले भी कई बार दतिया आ चुके हैं। मां पीतांबरा पीठ को राजसत्ता और शत्रु नाश की देवी माना जाता है।

गौतम गंभीर अचानक बीती रात मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचे।
भारतीय टीम के कोच धूमावती आरती में हुए शामिल
सादगी भरे अंदाज में श्रद्धालुओं का अभिवादन किया

दतिया। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अचानक बीती रात मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। गंभीर ने मंदिर परिसर में धूमावती माई की आरती में हिस्सा लिया और देश व भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस दौरान गंभीर का पहनाव बहुत सदगी भरा रहा। वे धोती और कुर्ता पहने हुए थे। वो भी सफेद धोती और पीले कलर का कुर्ता था। गौरतलब है कि गौतम गंभीर की श्री पीतांबरा पीठ में गहरी आस्था है और वे इससे पहले भी कई बार दतिया आ चुके हैं। मां पीतांबरा पीठ को राजसत्ता और शत्रु नाश की देवी माना जाता है।
वर्ल्ड कप के दौरान भी आए थे
दरअसल, क्रिकेट जगत में महत्वपूर्ण मुकाबलों और बड़े टूर्नामेंटों से पहले उनके यहां दर्शन करने की चर्चाएं अक्सर होती रही हैं। गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप के दौरान भी मां पीतांबरा देवी के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया था।
गंभीर को देखे जुटे खेल प्रेमी
जैसे ही गौतम गंभीर के पीतांगरा पीठ मंदिर पहुंचने की सूचना मिली, परिसर के आसपास श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटने लगी। लोगों में उन्हें करीब से देखने और तस्वीरें लेने का काफी उत्साह दिखाई दिया। सादगी भरे अंदाज में पहुंचे गंभीर ने भी वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।
सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता
वीआईपी दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। मंदिर के मुख्य मार्गों और परिसर में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। इन अतिरिक्त व्यवस्थाओं के चलते भीड़ के बावजूद दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही।
यह भी पढ़िए...
अफगानिस्तान टेस्ट: बीसीसीआई के शेड्यूल से खुश नहीं कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल
गौतम गंभीर पर्सनालिटी राइट्स: दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक और दुरुपयोग पर लगाया बैन
कपिल ने कही गंभीर बात- गौतम कोच नहीं, वह एक मैनेजर हो सकते हैं ..


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने चीन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला डबल्स में 15 साल बाद भारत के लिए मेडल पक्का हुआ है।
कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव। मध्य प्रदेश के सारांश जैन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री की चर्चा तेज। जानिए उनका करियर और उपलब्धियां।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के रोमांचक हाइलाइट्स। गॉल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
केंद्र सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान कर दिया है। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोचों के योगदान को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2025 के लिए चुना गया है।
नई दिल्ली में शुरू हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में भारत के युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीन के वर्ल्ड चैंपियन शी यू ची को हराकर बड़ा उलटफेर किया। पीवी सिंधु, त्रिषा-गायत्री और पुरुष युगल जोड़ी ने भी शानदार जीत दर्ज की
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी। ऋषभ पंत 62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे।
मेडिकल साइंस की दुनिया से एक बेहद राहत देने वाली खबर सामने आई है। नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर्स के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा शोध किया है, जो दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिजनों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।