सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging a Journey of Love' पर महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया है। किताब में वीर सावरकर और आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों पर विवाद गहरा गया है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालिया आत्मकथा 'Belonging a journey of love' को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। बुधवार को मुंबई में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रमुख नेताओं ने इस किताब के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेताओं ने किताब में वीर सावरकर, बालासाहेब ठाकरे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर की गई टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे तुरंत बैन करने की मांग की।
मुंबई में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना की वरिष्ठ नेता शाइना एनसी, संजय निरुपम, आनंद दुबे और अन्य नेताओं ने शिरकत की। विरोध प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पुस्तक की सामग्री पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इसके पन्ने तक फाड़ दिए।
नेताओं ने पब्लिशर 'हार्पर कॉलिन्स' (HarperCollins) से कड़े शब्दों में मांग की कि किताब के पेज नंबर 201 और 443 पर दर्ज आपत्तिजनक और भ्रामक अंशों को तुरंत हटाया जाए। उनका आरोप है कि इस किताब के जरिए देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने की सोची-समझी साजिश रची गई है।
शिवसेना नेताओं का मुख्य विरोध किताब के पेज नंबर 201 पर वीर सावरकर के संबंध में की गई टिप्पणियों को लेकर है। नेताओं का दावा है कि पुस्तक में यह दर्शाया गया है कि सावरकर लगातार ब्रिटिश सरकार से माफी मांग रहे थे और दया याचिकाएं दाखिल कर रहे थे।
शिवसेना ने इसे वीर सावरकर का सीधा अपमान करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सावरकर जैसे महान क्रांतिकारी पर इस तरह के झूठे आरोप लगाना असहनीय है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की सोच पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के मन में हिंदुओं के लिए नफरत की भावना है। उन्होंने दावा किया कि किताब में इस बात का जिक्र किया गया है कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए थे, लेकिन जब सदियों तक भगवान राम के मंदिर को तोड़कर वहां मस्जिद बनाई गई थी, तब उन्हें इसका कोई दुख नहीं हुआ। नेताओं का कहना है कि यह एकतरफा और पक्षपातपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है।
शिवसेना नेताओं के अनुसार, पुस्तक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका पर निराधार सवाल उठाए गए हैं। किताब में यह दावा किया गया है कि जब कांग्रेस नेता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल जा रहे थे, तब सावरकर अंग्रेजों से रहम की भीख मांग रहे थे। इसके साथ ही, आरएसएस पर आरोप लगाया गया है कि उसके कुछ सदस्य ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते थे और कांग्रेस को अपने 'हिंदू राष्ट्र' के विचार के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा मानते थे। शिवसेना ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक 'फेक नैरेटिव' (झूठा आख्यान) करार दिया है।
इस पूरे विवाद के बीच शिंदे गुट की शिवसेना ने अपने विरोधी धड़े, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी तीखा हमला बोला। नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी की इस किताब में बालासाहेब ठाकरे और वीर सावरकर की बेइज्जती की गई है, इसके बावजूद उद्धव ठाकरे ने इस पर एक शब्द भी बोलना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए बालासाहेब के विचारों से समझौता कर लिया गया है।
बिहार के बेतिया में जदयू नेता राजेश कुशवाहा (राजू कुशवाहा) के गोल्ड शोरूम में दिन दहाड़े 8 बदमाशों ने 30 से 40 करोड़ की लूट को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की साढ़े तीन घंटे लंबी बैठक हुई। इस दौरान 'विकसित भारत 2047' के रोडमैप, गरीबी उन्मूलन और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन समीक्षा की गई।
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging a Journey of Love' पर महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया है। किताब में वीर सावरकर और आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों पर विवाद गहरा गया है।
बदलते भारत की सबसे खूबसूरत तस्वीर अब देश के गांवों से निकलकर सामने आ रही है, जहां नारी शक्ति आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। रोजगार आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि आर्थिक भागीदारी में ग्रामीण महिलाएं शहरों से कहीं आगे निकल चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संबंधित ठिकानों पर दबिश दी है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। एनकाउंटर से पहले सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ भट को वीडियो कॉल भी किया था।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले के बाद CRPF ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। डीजी जीपी सिंह की समीक्षा के बाद नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें जवानों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और हेडगियर अनिवार्य किया गया है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगी है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने आपराधिक अवमानना मामले में जवाब दाखिल करने में देरी के लिए अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आप नेताओं को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने तीन सप्ताह का अंतिम अवसर देते हुए कहा कि आप गुमराह कर रहे हैं।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अकवान' भीषण रूप ले चुका है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराने की संभावना। ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए पूरी अपडेट।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दोषियों को जमानत दिए जाने पर 2002 के गुजरात दंगा केस की पीड़िता बिलकिस बानो ने दुख और अविश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि बिना उनका पक्ष सुने पारित किए गए इस आदेश ने उनके और उनके परिवार के लिए पुराने डरों को फिर से जिंदा कर दिया है, लेकिन वह इस फैसले के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रखेंगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह