दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी की नागरिकता और मतदाता सूची में नाम शामिल करने से जुड़े मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मजिस्ट्रेट के उस पुराने आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें इस मामले की जांच से इनकार कर दिया गया था। अब इस मामले की जांच फिर से शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
पिछले साल सितंबर में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एडवोकेट विकास त्रिपाठी की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सोनिया गांधी के नागरिकता हासिल करने से तीन साल पहले ही 1980 में उनका नाम फर्जी तरीके से मतदाता सूची में जोड़ दिया गया था। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील पवन नारंग ने इस मामले को कोर्ट के सामने रखा था।
द्वारका कोर्ट के स्पेशल जज विशाल गोग्ने ने मजिस्ट्रेट के फैसले पर कड़ी टिप्पणी करते हुए इसे "पूरी तरह निरर्थक" और बिना ठोस कारणों के दिया गया आदेश बताया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में एसीजेएम ने अपने विवेक का सही इस्तेमाल नहीं किया है और पुलिस थाने से स्थिति रिपोर्ट मंगवाए बिना ही फैसला सुना दिया गया, जो कि कानून की स्पष्ट त्रुटि है।
अदालत ने कहा कि इस विवादित आदेश में इस बात का कोई जिक्र नहीं किया गया कि सोनिया गांधी का नाम 1980, 1982 और 1983 की वोटर लिस्ट में किस प्रकार शामिल हुआ या हटाया गया। द्वारका कोर्ट ने मामले को दोबारा मजिस्ट्रेट के पास वापस भेज दिया है और निर्देश दिया है कि सभी पक्षों की दलीलें सुनकर ठोस कारणों के साथ नया आदेश जारी किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई अब 29 सितंबर को एसीजेएम के सामने होगी।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह