भारतीय वनडे टीम में विकेटकीपर की जगह के लिए जंग तेज। आईपीएल में खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत पर संजू सैमसन भारी पड़ रहे हैं। जानें 2027 विश्व कप के लिए क्या है टीम इंडिया का मास्टर प्लान

स्पोर्ट़्स डेस्क।स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आईपीएल के वर्तमान सीजन में संघर्ष कर रहे ऋषभ पंत के लिए अब टी-20 के साथ-साथ वनडे टीम में भी अपनी जगह सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। आगामी बड़े टूर्नामेंटों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट अब नए विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है, जिसमें संजू सैमसन का नाम सबसे ऊपर उभर कर सामने आया है।
वर्तमान में केएल राहुल वनडे टीम में मुख्य विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन दूसरे विकेटकीपर के लिए संजू सैमसन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में संजू ने शानदार खेल दिखाते हुए 8 मैचों में 304 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं। उनके वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 16 मैचों में 56.67 की शानदार औसत से 510 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में उनकी 108 रनों की पारी ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है।
दूसरी ओर, चोट के बाद वापसी करने वाले ऋषभ पंत आईपीएल में अपनी पुरानी लय हासिल करने में नाकाम रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने 8 मैचों में मात्र 27 की औसत से 189 रन बनाए हैं। हालांकि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन चोट के कारण वह बाहर हो गए थे और उनकी जगह ध्रुव जुरैल को मौका मिला था।
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर का पूरा ध्यान दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप की टीम तैयार करने पर है। विश्व कप से पहले भारत को करीब 20 वनडे मैच खेलने हैं, जिसकी शुरुआत 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से होगी। इसके अलावा टीम को श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है।
टीम प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिलहाल संजू सैमसन इस रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश के युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरैल भी कतार में हैं, लेकिन अनुभव और मौजूदा फॉर्म के आधार पर सैमसन का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या ऋषभ पंत आने वाले मैचों में अपनी फॉर्म वापस पाकर इस रेस में वापसी कर पाते हैं या नहीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।