सुंदरा-सेमरिया राज्य मार्ग और आसपास की सड़कों की हालत बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी पटरी और जर्जर डामर से लोगों का सफर मुश्किल हो गया है। मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में केवल खानापूर्ति हो रही है। 20 किलोमीटर के इस मार्ग पर अनगिनत गड्ढों से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

हाइलाइट्स
कोठी, स्टार समाचार वेब
नेशनल हाईवे से जोड़ने वाला सुंदरा-सेमरिया राज्य मार्ग हाल-बेहाल हैं। आलम यह है कि इस राज्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और साइड में पटरी भी नहीं है, जिस कारण राहगीरों को खासकर वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लग रहे हैं कि सड़कों का मेंटेनेंस करने के नाम पर करोड़ों रुपए बंदरबाट हो रहे हैं।
जिम्मेदार बेपरवाह
बताया गया है कि सुंदरा-सेमरिया राज्य मार्ग में इस कदर गड्ढे हैं कि 500 मीटर तक की सड़क शुद्ध और बिना गड्ढों के नहीं है। सड़कों की साइड पट्टी का भी अता-पता नहीं है और सड़क के दोनों किनारे छाई हरियाली सड़कों के ऊपर तक आ चुकी है, जिस कारण समझ नहीं आता की सड़क कहां तक है। बिडम्बना तो यह है कि जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इस समस्या के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं।
बीस किमी में अनगिनत गड्ढे
बताया गया है कि अकेले कोठी से लेकर सिंहपुर तक 20 किलोमीटर में ही अनगिनत गड्ढे हैं। कहीं छोटे कहीं बड़े तो कहीं बहुत बड़े जिससे की राहगीरो एवं वाहन चालकों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं और बड़े वाहन सड़क के नीचे उतरकर पलट गए हैं।
रखरखाव का अभाव
मेंटेनेंस और रखरखाव के अभाव में सड़कों की हालत और जर्जर हो चुकी है। पिछले दिनों सड़क पर मरम्मत का कार्य किया गया था परंतु वह महज खानापूर्ति ही थी और सड़क मेंटेनेंस के नाम पर विभाग को करोड़ों का चपत लगाया जा रहा है क्योंकि सड़कों की हालत देखकर कोई भी नहीं कह सकता की अभी कुछ महीना पहले ही सड़क का मेंटेनेंस किया गया है।
हो रही खानापूर्ति
आरोप है कि सड़क के मेंटेनेंस में घटिया सामग्री का उपयोग कर जिम्मेदारों द्वारा महज खानापूर्ति की जा रही है और उसका खामियाजा आमजन को भोगना पड़ रहा है। सड़क की वजह से जहां समय तो दोगुना लगता ही है साथ ही ईंधन की भी अधिक बर्बादी होती है एवं वाहन के पार्ट्स भी खराब होते हैं, साथ ही दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्रामीण अंचलों में भी खस्ताहाल
मुख्य सड़कों की हालत क्षेत्र में तो जर्जर है ही साथ ही क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भी सड़कों की बड़ी समस्या है। हालात ऐसे हैं कि बरसात के मौसम में गली-मोहल्ले में भी चलना मुश्किल हो गया है। यदि कोई मरीज गंभीर हो जाए तो एंबुलेंस को भी पहुंचने में काफी परेशानी पड़ती है। कोठी के आसपास के कई गांव में आज भी मुख्य सड़क तक पहुंच मार्ग नहीं है। ग्राम पंचायत मौहार में पूर्व सरपंच सी एल पाल की गली में आरसीसी बनी हुई है और बगल से नाली भी बनी हुई है परंतु रखरखाव, साफ-सफाई के अभाव में इस मार्ग की हालत दयनीय है। नाली के ऊपर से ही पानी बहता रहता है कभी नाली साफ ही नहीं की जाती जिससे सारी गंदगी सड़क पर आ जाती है और सड़क गंदगी से पट जाती है। ग्रामीणों की मानें तो सड़क के किनारे हैंडपंप लगा हुआ है जिससे कि इसमें सभी पानी भी भरते हैं एवं वहीं पर निस्तार भी करते हैं और उस पानी की निकालने की व्यवस्था नहीं है वह भी सड़क में आता है जिससे यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।