महिला टी20 विश्व कप 2026 से भारत की विदाई पर सुनील गावस्कर ने टीम की फिटनेस और रणनीति पर सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को क्यों मुख्य कारण माना।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। इस निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गावस्कर का मानना है कि भारत की विदाई ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के कारण नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई चूक के कारण तय हो गई थी।
सुनील गावस्कर ने अपने कॉलम में स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से हारना कोई बड़ी हैरानी की बात नहीं थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने टीम की राह कठिन कर दी थी। उन्होंने कहा, "भारत को दक्षिण अफ्रीका को हराना चाहिए था, लेकिन उस मैच में खराब फील्डिंग ने मैच का रुख बदल दिया। एक अच्छी स्थिति में होने के बावजूद टीम ने मौका गंवा दिया, और उसी हार ने टूर्नामेंट से हमारी विदाई लगभग तय कर दी थी।"
गावस्कर ने खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस पर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने मैदान पर कुछ खिलाड़ियों के हाथों में पट्टियां बंधे होने की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि क्या टीम में केवल 100% फिट खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया था? उन्होंने लिखा, "हर क्रिकेट प्रेमी के मन में यह सवाल है कि क्या हम पूरी तरह फिट खिलाड़ियों को खिला रहे थे? यदि कोई मैच जिताऊ खिलाड़ी फिट नहीं है, तो उसे खिलाना समझा जा सकता है, लेकिन यदि रिजर्व खिलाड़ी उसकी जगह लेने के लिए सक्षम नहीं हैं, तो यह चिंता का विषय है।"
टीम की रणनीति पर सवाल उठाते हुए गावस्कर ने बताया कि भारतीय गेंदबाजों और कप्तान ने विरोधी बल्लेबाजों की कमजोरी का सही लाभ नहीं उठाया। उन्होंने गौर किया कि विपक्षी बल्लेबाज लगातार स्पिनरों के खिलाफ एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से रन बना रहे थे, लेकिन भारतीय कप्तान ने उस क्षेत्र में फील्डर तैनात करने की कोई कोशिश नहीं की। गावस्कर के अनुसार, फील्डर तैनात न करके टीम ने बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने का मौका दे दिया।
भारत ने इस टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर के 27 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी और मंधाना-शेफाली की अच्छी शुरुआत से 170/4 का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने 72/3 की स्थिति से शानदार वापसी की। एलिस पेरी और एशले गार्डनर के बीच हुई 100 रनों की साझेदारी ने मैच का पासा पलट दिया और ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।