सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री। रूपा गांगुली को मिली डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी। 207 सीटें जीतकर भाजपा बनाएगी सरकार।

कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक परिणामों के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 207 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जिसके बाद सुवेंदु अधिकारी का भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, उनके नाम का घोषणा पर्यवेक्षक अमित शाह ने की।
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे। विधायक दल की बैठक के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम का आधिकारिक ऐलान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। शाह ने बताया कि सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया है।
नई सरकार के स्वरूप में इस बार दो उप-मुख्यमंत्री (डिप्टी CM) शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, भाजपा की वरिष्ठ नेता रूपा गांगुली के नाम पर डिप्टी CM के तौर पर मुहर लग चुकी है। वहीं, दूसरे उप-मुख्यमंत्री के रूप में दार्जिलिंग क्षेत्र से एक पुरुष विधायक को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे उत्तर बंगाल को सरकार में बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा।
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 10 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए (NDA) के कई दिग्गज नेता शामिल होकर नई सरकार का उत्साहवर्धन करेंगे।
सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत का लोहा मनवाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर से पराजित किया है। इसके अलावा, उन्होंने नंदीग्राम सीट से भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भी सुवेंदु ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को मात दी थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।