भारत के स्वदेशी Mappls (MapmyIndia द्वारा) ने गूगल मैप्स को टक्कर देना शुरू कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की तारीफ, शेयर में आया उछाल। जानें Mappls के खास फीचर्स, डेटा प्राइवेसी और रेलवे में इसके इस्तेमाल की योजना।

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
देश में स्वदेशी टेक्नोलॉजी की चर्चा जोरों पर है। जहां एक ओर व्हाट्सएप के देसी प्रतिद्वंद्वी 'Arattai' की बात हो रही है, वहीं अब स्वदेशी Google Maps का विकल्प 'Mappls' सुर्खियां बटोर रहा है। यह अमेरिकी मैप्स को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता है।
भारत की निजी कंपनी CE Info System (जो MapmyIndia की पेरेंट कंपनी है) का शेयर प्राइस अचानक 10.7 फीसदी तक उछल गया। यह उछाल तब आया जब रेलवे और टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमेरिकी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया।
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "स्वदेशी Mappls बाय MapmyIndia, Good features.. must try!" वीडियो में उन्होंने बताया कि वह Mappls की टीम से मिले हैं और इस मैप की कई खूबियां हैं।
Mappls की तारीफ करते हुए वैष्णव ने खास तौर पर बताया कि जब ओवरब्रिज या अंडरपास आता है, तो इसमें एक थ्री-डाइमेंशनल जंक्शन व्यू दिखाई देता है। इतना ही नहीं, अगर किसी बिल्डिंग में मल्टीपल फ्लोर्स हैं, तो यह मैप यह भी बता सकता है कि आपको किस शॉप तक जाना है। उन्होंने लोगों को भी इसे आज़माने की सलाह दी।
अश्विनी वैष्णव ने यह भी घोषणा की है कि जल्द ही भारतीय रेलवे और Mappls के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया जाएगा। इसका उद्देश्य इस स्वदेशी सर्विस के बेहतरीन फीचर्स का उपयोग रेलवे के कार्यों में करना है।
गौरतलब है कि MapmyIndia एक भारतीय कंपनी है जिसकी पेरेंट कंपनी CE Info System है। वीडियो में मंत्री वैष्णव को ऐपल कार प्ले में MapmyIndia का उपयोग करते हुए और इसकी खूबियां बताते हुए देखा जा सकता है। इसमें गूगल मैप्स की तरह ही रियल-टाइम नेविगेशन की सुविधा उपलब्ध है।
X पर कई यूजर्स ने यह इच्छा जाहिर की है कि स्वदेशी WhatsApp राइवल 'Arattai' में भी MapmyIndia को इंटीग्रेट किया जाना चाहिए। इस पर MapmyIndia के डायरेक्टर रोहन वर्मा ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा कि वह भी Arattai में इसके इंटीग्रेशन के पक्षधर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी ऐप डेवलपर Mappls API और SDK का उपयोग करके इसे आसानी से इंटीग्रेट कर सकता है। इसके लिए उन्होंने इंटीग्रेशन के तरीकों वाला लिंक भी साझा किया है।
CE Info System, जो Mappls और MapmyIndia की पेरेंट कंपनी है, लोकेशन-बेस्ड IoT प्रोडक्ट्स और प्लेटफॉर्म्स बनाती है। कंपनी के अनुसार, Mappls को विशेष रूप से भारत के लिए तैयार किया गया है। यह आपको लोकल लेवल पर, जैसे कि किसी गली, मोहल्ले या गांव के भीतर भी लोकेशन और एड्रेस ढूंढने की सुविधा देता है। इसमें Mappls Pin नाम की एक सुविधा है, जो गूगल मैप्स पिन से प्रेरित है और आपको किसी भी सही पते को आसानी से शेयर करने में मदद करती है।
भारतीय सड़कों के लिए खास: स्पीड ब्रेकर, गड्ढे, टोल, रोडब्लॉक, और लोकल लेन के नाम जैसी सटीक जानकारी।
RealView: भारत के प्रमुख स्थानों की 360° फोटो (स्ट्रीट व्यू) देखने की सुविधा।
भाषा: हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में उपयोग की सुविधा।
सेफ्टी: सड़क सुरक्षा अलर्ट, मौसम, और वायु गुणवत्ता (Air Quality) की जानकारी।
ऑफलाइन मैप्स: इंटरनेट के बिना भी नेविगेशन (पहले मैप डाउनलोड करना होगा)।
डेटा प्राइवेसी: यूजर्स की सभी जानकारी भारत में ही स्टोर होती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूनिफॉर्म अनवेल्ड द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में सेना प्रमुख से पूछा गया कि अगर पिछले साल आपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी।सवाल का जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा-पिछले साल आपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी।