सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के दौरान दो बड़े बम धमाके हुए। इस हमले में 18 लोग घायल हुए हैं, हालांकि मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

दमिश्क । स्टार समाचार वेब
धमाकों की खबर सीरिया की राजधानी दमिश्क से आ रही है। मंगलवार यानी 7 जुलाई को दमिश्क एक बार फिर बम धमाकों से दहल उठा। धमाके उस वक्त हुए हैं, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के आधिकारिक दौरे पर है। धमाकों की शुरूआत उससमय हुई जब मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रहे थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एक विस्फोट उस होटल के बाहर हुआ जहां मैक्रों ठहरे हुए थे। इस हमले में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं। राहत की बात यह है कि राष्ट्रपति मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और धमाकों के बावजूद उन्होंने राष्ट्रपति अल-शरा के साथ अपनी निर्धारित बैठक पूरी की।

सीरियाई मीडिया के अनुसार, ये धमाके दमिश्क के अत्यंत व्यस्त इलाकों, 'नेशनल म्यूजियम ऑफ दमिश्क' और पर्यटन मंत्रालय के निकट हुए। पहला विस्फोट मैक्रों के काफिले के राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होने के तुरंत बाद एक कूड़ेदान में हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके कुछ ही पलों बाद, घटनास्थल पर मौजूद एक एम्बुलेंस के पास दूसरा धमाका हुआ, जहाँ बचाव कार्य में जुटे करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। धमाकों के बाद आसमान में धुएं का गुबार और आग की लपटें देखी गईं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मैक्रों ने धमाकों की आवाज नहीं सुनी और वे सुरक्षित हैं।

दमिश्क में सुरक्षा स्थिति पर सवाल खड़े करने वाला यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2 जुलाई को भी राजधानी के एक कैफे में हुए घातक बम धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उल्लेखनीय है कि अहमद अल-शरा वर्ष 2024 में बशर अल-असद के हटने के बाद सत्ता में आए हैं और देश में शांति व स्थिरता बहाल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। राजधानी को बार-बार निशाना बनाया जाना देश की मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों और नाजुक हालात की ओर इशारा करता है।
यह भी पढ़े...
बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: मंगी बांध परियोजना की सुरक्षा में तैनात 9 पुलिसकर्मियों की हत्या
रिश्तों का प्रतीक: इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूणा’ से नवाजा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ओमान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी नौवहन मार्ग से गुजरते समय दो राष्ट्रीय टैंकरों मोम्बासा और अल बहिया पर दो ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले के कारण मोम्बासा टैंकर पर सवार एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई।
मिडिल ईस्ट में ईरान-अमेरिका जंग के बीच रूस ने अपना रहस्यमयी 'Tu-214PU' कमांड विमान तेहरान भेजा है। जानिए क्या है यह 'डूम्सडे प्लेन' और क्यों माना जा रहा है इसे रूस का बड़ा रणनीतिक कदम।
मिडिल-ईस्ट के कई देश अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चपेट में आ गए हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं। ईरान ने दावा किया है कि इस हमले में इजरायल के पड़ोसी देश जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस के कमांड सेंटर और ड्रोन हैंगर्स को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आधी रात एक बार में आग लगने से 27 लोग जिंदा जल गए। जबकि 63 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने की वजह बिजली के सिस्टम में खराबी बताया जा रहा है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास स्पीडबोट हादसे में बचे 16 भारतीय पर्यटक स्वदेश लौट रहे हैं। हादसे में 15 भारतीयों की जान गई थी। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट।
अमेरिका और ईरान के बीच जंग एक बार फिर तेज हो गई है। अमेरिका ने इस हफ्ते तीसरी बार ईरान पर बड़े हमले किए हैं, जबकि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान कर दिया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक कई तटीय शहरों में धमाके हुए हैं।
वियतनाम के फु क्वोक में नाव पलटने से 15 भारतीयों की दुखद मृत्यु। हादसे में 21 लोग बचाए गए। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए। पूरी घटना और मृतकों की सूची यहाँ देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के आकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शिरकत की और संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा- भारत के लोग सुनते आए थे 20 साल के बाद लेकिन आज 40 साल के बाद कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है।
करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा। जानें व्यापार, रक्षा और रणनीतिक दृष्टि से यह दौरा क्यों है अत्यंत महत्वपूर्ण।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध काफी आक्रामक हो चुका है. ईरान के कई शहरों में हाल ही में धमाके हुए। तेहरान ने दावा किया कि उसके 8 जवानों की मौत हो गई। इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है। इजरायल ने अमेरिका को इनपुट दिया है कि ईरान ने उनकी हत्या का प्लान बनाया है।