कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद और बाबर आजम की फॉर्म पर खुलकर बात की। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा
कोलंबो। स्पोर्ट्स डेस्क. स्टार समाचार वेब
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबले यानी भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच से पहले माहौल गरमा गया है। रविवार को कोलंबो में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पिछले साल के 'हैंडशेक विवाद' (Handshake Controversy) पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि इसका असली जवाब कल मैदान पर प्रदर्शन के जरिए दिया जाएगा।
बता दें कि एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ हाथ न मिलाने का कड़ा फैसला लिया था। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तब स्पष्ट किया था कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद नागरिकों के सम्मान में टीम इंडिया पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाएगी। इस कदम को भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के प्रति एकजुटता के तौर पर देखा गया था। जब सलमान अली आगा से इस पुराने विवाद पर सवाल हुआ, तो उन्होंने संक्षिप्त लेकिन तीखे अंदाज में कहा, "इसका जवाब हम कल मैदान पर देंगे।"
वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है। इस दबाव पर बात करते हुए आगा ने स्वीकार किया कि पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, "हम इतिहास को बदल नहीं सकते, लेकिन हम वर्तमान में बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे।" उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि मैच खेल भावना (Sportsmanship) के साथ खेला जाना चाहिए और बाहरी राजनीति का असर मैदान पर नहीं दिखना चाहिए।
पाकिस्तानी कप्तान ने टीम की अन्य चुनौतियों पर भी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बाबर आजम पर पूरा भरोसा है। बाबर टीम के मुख्य स्तंभ हैं और वे कल के मैच में अहम भूमिका निभाएंगे। मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर हो रही चर्चाओं पर आगा ने कहा कि ICC उन्हें दो बार क्लीन चिट दे चुकी है, इसलिए उन पर सवाल उठाना बेमानी है।
कोलंबो में होने वाला यह मुकाबला न केवल अंकों के लिहाज से बल्कि दोनों देशों के फैंस की भावनाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 'ऑपरेशन सिंदूर' और सीमा पार के तनाव के बाद यह पहला मौका है जब दोनों टीमें इतने बड़े वैश्विक मंच पर आमने-सामने होंगी। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि यह मैच मनोवैज्ञानिक युद्ध जैसा होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आईपीएल-2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी काफी सुर्खियों में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी सोमवार को चेपॉक में होने वाला मुकाबला अब सिर्फ प्लेआफ की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरी तरह धोनी की वापसी के इर्द-गिर्द घूमने लगा है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंडर-18 राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के तहत भारतीय और आस्ट्रेलियाई जूनियर टीमों के बीच रोमांचक अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जा रही है। यह आयोजन आगामी अंडर-18 एशिया कप की तैयारियों के लिए राजधानी में एक्शन का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
पटियाला में आयोजित बॉक्सिंग सिलेक्शन ट्रायल्स में साक्षी चौधरी ने निखत जरीन और मीनाक्षी हुड्डा को हराकर 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स का टिकट हासिल किया। जानिए अन्य बॉक्सर्स के परिणाम।
आईपीएल-2026 में मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुंबई टीम के कई खिलाड़ी पांड्या के खिलाफ खड़े हैं। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान कृष्णामचारी श्रीकांत ने पांड्या को लेकर बड़ा दावा कर चौंका दिया है।
BCCI ने श्रीलंका में जून 2026 में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम घोषित की। तिलक वर्मा कप्तान और रियान पराग उपकप्तान बने। जानें पूरा स्क्वाड और शेड्यूल।
FIFA World Cup 2026 में मेसी और रोनाल्डो का जलवा दिखेगा. जानें वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट और रोनाल्डो का स्थान.
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अचानक बीती रात मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।गौरतलब है कि गौतम गंभीर की श्री पीतांबरा पीठ में गहरी आस्था है और वे इससे पहले भी कई बार दतिया आ चुके हैं। मां पीतांबरा पीठ को राजसत्ता और शत्रु नाश की देवी माना जाता है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ताजा अंक तालिका में बड़ा उलटफेर। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर छठे स्थान पर कब्जा किया, वहीं भारत बिना मैच खेले पांचवें पायदान पर पहुंचा। जानें ताजा पीसीटी (PCT) रेटिंग
विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ (WFI) के नोटिस का जवाब देते हुए संन्यास से वापसी का दावा किया है। जानें क्यों WFI ने विनेश को प्रतियोगिता में शामिल होने से रोका है।
भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड बुक्स को बदल रहे हैं। आईपीएल-2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे 15 वर्षीय बल्लेबाज ने एक और अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।