अंतत: लोकसभा में भारी विरोध के बीच जी राम जी बिल पास हो गया। विपक्ष ने बिल पास होने पर जमकर हंगामा किया और बिल के कागज फाड़कर फेंक दिए। सदन का माहौल इतना बिगड़ गया कि कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक खेतों में फसलों की स्थिति को दशार्ती तख्तियां लेकर सदन पहुंचे। वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही चक्कर आ गया और वे बेहोश हो गए।
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में शीत सत्र का पहला दिन एसआईआर के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गया था। दूसरे दिन भी विपक्ष की नारेबाजी जारी है। कांग्रेस और कई विपक्षी सांसदों ने एसआईआर पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है।
सतना जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 22 दुर्घटना बहुल क्षेत्र और 4 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हुए जिन्हें 2 सप्ताह में खत्म करने का आदेश दिया गया। शहर में अतिक्रमण हटाने, बेसमेंट पार्किंग उपयोग सुनिश्चित करने और आटो-रिक्शा व ठेलों की शिफ्टिंग के निर्देश दिए गए। हिट एंड रन मामलों की समीक्षा भी हुई।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष और अन्य विधायकों की विधानसभा के मार्शलों और सुरक्षा कर्मियों के साथ तीखी झड़प हो गई। इस टकराव में शंकर घोष को चोटें आईं हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विपक्षी नारेबाजी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण में बाधा डालने के लिए भाजपा व्हिप चीफ को सदन से निलंबित कर दिया था।
अनूपपुर जिले के कोतमा में पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी कर 119 लीटर अवैध शराब जब्त की। दो वाहन, मोबाइल और शराब के कई ब्रांड जप्त। दो आरोपियों के खिलाफ अबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई। पुलिस अभियान जारी।
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार से फिर शुरू हुआ। जहां खाद, हेलमेट, आदिवासी और कुपोषण को लेकर विपक्ष के विधायक मुखर नजर आए। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि आदिवासियों की जमीन जबरन छीनी जा रही है। हेलमेट के बिना पेट्रोल नहीं देने पर परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हर चीज कानून में जरूरी नहीं है।
शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पांचवां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में खाद संकट को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को खाद की जगह नैनो यूरिया थमा रही है।
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक इंजेक्शन और प्रतीकात्मक ड्रग्स लेकर पहुंचे। सिंघार ने कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है।
बुधवार को विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायकों ने पेसा कानून को सही तरीके से लागू नहीं किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही आदिवासियों को वनों से बेदखल किए जाने का आरोप लगाया।






















