लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों ने उस दानपेटी में सांकेतिक रूप से चंदा भी डाला। प्रदर्शन में शामिल कुछ सांसदों ने पप्पू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में नजर आए और अपने साथ एक दानपेटी लेकर संसद के मकर द्वार पर बैठ गए।
इस प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों ने उस दानपेटी में सांकेतिक रूप से चंदा भी डाला। प्रदर्शन में शामिल कुछ सांसदों ने पप्पू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसके साथ ही, विपक्षी सांसद अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे, जिन पर ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ जैसे तीखे नारे लिखे हुए थे।

कांग्रेस पार्टी ने संसद में दिए गए एक बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस ने उनके इस बयान के विरोध में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। विवाद की जड़ केंद्रीय मंत्री का वह बयान था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जंतर-मंतर और संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर किसी प्रकार की कोई फायरिंग नहीं हुई थी। विपक्ष इस बयान को सदन को गुमराह करने वाला मान रहा है।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दलों के भारी हंगामे और नारेबाजी के कारण सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। दोबारा 12 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 को पारित कराने का प्रस्ताव रखा। भारी हंगामे के बीच यह महत्वपूर्ण बिल ध्वनि मत से पास हो गया। इसके बाद संसद के दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—की कार्यवाही को तीन अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
संसद के इस सत्र में सरकार द्वारा कुल 8 अहम बिल पेश किए जाने तय किए गए थे। इनमें से अब तक लोकसभा और राज्यसभा में केवल 2 बिल ही पास हो पाए हैं, जबकि हंगामे के चलते विधायी कामकाज पर खासा असर देखने को मिला है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे 2020 में IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन और अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सितंबर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत आ सकते हैं. 2020 गलवान झड़प के बाद यह उनका पहला दौरा होगा. जानिए इससे जुड़े कूटनीतिक मायने.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों ने उस दानपेटी में सांकेतिक रूप से चंदा भी डाला। प्रदर्शन में शामिल कुछ सांसदों ने पप्पू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
बांग्लादेश की मशहूर राइटर तसलीमा नसरीन करीब 19 साल बाद कोलकाता लौटी हैं। कोलकाता पहुंचने के बाद तसलीमा नसरीन ने कहा कि उनके लिए यह सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि घर लौटने जैसा है। उन्होंने कहा-मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने ही देश लौट रही हूं।
देश के स्कूली छात्रों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर एक चिंताजनक खुलासा हुआ है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की फंडिंग से किए गए और प्रसिद्ध मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, देश में हर 5 में से 1 से अधिक (लगभग 20 फीसदी) स्कूली छात्र भविष्य में नशे की लत के जोखिम में हैं।
बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी में हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के दौरान गोली चलाने के आरोपी एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पटना एसटीएफ के सहयोग से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।
मुंबई के भिवंडी में एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह से सात लोग मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। मरम्मत के दौरान पिलर टूटने से इमारत की नींव कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पुलिस और दमकल विभाग बचाव कार्य में जुट गए हैं।
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि E20 (20% एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल से वाहनों के इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जानिए पूरी रिपोर्ट और टेस्टिंग प्रक्रिया।
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला/कमल मौला परिसर मामले में अहम आदेश दिया है। अदालत ने मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार की नमाज के लिए खसरा नंबर 596 पर व्यवस्था करने को कहा है।
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने 12 साल में सवा लाख छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक कानून और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल किए और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह