जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पिछले नौ दिनों से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया हुआ है। कुलगाम में रात भर हुई गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच लगातार तीसरे दिन भी मूठभेड़ जारी रही। सुरक्षबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया। अब तक तीन आतंकी मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में शुक्रवार शाम को शुरू हुआ सर्च आपरेशन शनिवार को भी जारी रहा। आपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकी ढेर कर दिया है। सेना को आशंका है कि अभी इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं।















