केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना दौरे पर दिनभर सक्रिय रहे। उन्होंने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, किसानों की समस्याएं सुनीं और पूर्व विधायकों व वरिष्ठ नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सतना दौरे पर थे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिनभर व्यस्त रहे, वन नेशन- वन इलेक्शन के युवा संवाद में शामिल होने के साथ ही उन्होंने पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेताओं तथा पार्टी नेताओं के परिजनों के निधन पर उनके आवास जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। शोक संवेदनाएं व्यक्त करने का उनका दौर सतना, नागौद, अमरपाटन तक जारी रहा।
रामपुर में पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को अपनी अपनी धर्म पत्नी साधना सिंह के साथ रामपुर बाघेलान में विधायक विक्रम सिंह विक्की के आवास में पहुंचे जहां उन्होने पूर्व मंत्री स्व. हर्ष नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मुलाकात की, जहां पर विधायक विक्रम सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कृषि मंत्री श्री चौहान का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व से ही समझ में आता है। किसानों से भी की मुलाकात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सीएम ने रामपुर बघेलान विधायक विक्रम सिंह के कार्यों की सराहना। उन्होने कहा कि विक्रम सिंह का जनता के प्रति सेवा भाव जनता की उपस्थिति श्रामपुर बघेलान आगमन पर यूरिया खाद की समस्याओं पर किसान यूनियन ने श्री चौहान को ज्ञापन पत्र सौंपा और खेती में आ रही समस्याओं से अवगत कराकर उससे निजात की मांग की जिस पर श्री चौहान ने उन्हें अस्वस्थ किया कि उनकी इस समस्या को वह प्रमुखता के साथ निराकरण करेंगे।
पहुंचे राज्य मंत्री व पूर्व आयोग सदस्यों के आवास, अर्पित किए श्रद्धासुमन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के राजेन्द्र नगर सतना स्थित निवास पहुंचकर उनके पितामह स्व. जीवनदास बागरी को श्रद्धांजलि दी। कृषि मंत्री श्री चौहान बगहा सिविल लाइन स्थित पूर्व महापौर ममता पांडेय के निवास पर भी पहुंचे जहां उनकी पुत्रवधु के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। कृषि मंत्री ने सतना कोलगवां स्थित पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य स्व. लक्ष्मी यादव के निवास और पूर्व सदस्य स्व. दयानंद कुशवाहा के निवास पहुंचकर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना मुख्त्यारगंज स्थित रामदास मिश्रा के निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने उनकी धर्मपत्नी के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने सुरक्षा सहयोगी मोनू सिंह परिहार के निज निवास नागौद (कचलोहा) पहुंचकर उनके स्व. बेटे अभिनव सिंह परिहार को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही दुःख की इस घड़ी में वह व्यक्तिगत रूप से परिवार से भेंट कर उन्हें साहस व सांत्वना दी।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने पूर्व विधायक की कुशलक्षेम जानी
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के प्रवास के दौरान जिला अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती पूर्व विधायक शकरलाल तिवारी के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।