सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के दबाव और पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। जानें कैसे केरलपाल एरिया कमेटी नक्सल-मुक्त होने की ओर बढ़ रही है।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने आतंक के ढांचे को तोड़ा है और भारत किसी भी दुस्साहस का जवाब देने को तैयार है।
बीते शनिवार को अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फाइनल एग्जाम के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति कैंपस में आया और सभी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद से हमलावर फरार था। उसको पकड़ने की लगातार कोशिश जारी थी।
वीआईटी कैंपस के 18 पानी के सैंपलों में से 4 फेल हुए, हॉस्टल (ब्लॉक-1) और मयूरी कैटरर कैंटीन के पानी में बैक्टीरिया मिला। लाखों फीस के बावजूद दूषित पानी मिलने से छात्रों में आक्रोश और प्रशासन की कार्रवाई।
राजधानी भोपाल के पुष्पा नगर स्थित पातरा नाले में मंगलवार दोपहर को मिले बुजुर्ग के शव की पहचान हो गई है। मृतक सईद रशीदी (64), सईद कॉलोनी (निशातपुरा) के निवासी थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'इंडिया-यूके सीईओ फोरम' में CETA (व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता) को साझा प्रगति का रोडमैप बताया। घोषणा की कि ब्रिटेन के 9 विश्वविद्यालय भारत में कैंपस खोलेंगे और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $56 अरब से दोगुना करने का लक्ष्य है।
सीधी जिले के ग्राम अमहिया में फैले हैजा और कालरा की गंभीर स्थिति का प्रतिनिधि मंडल ने निरीक्षण किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने तीन मौतों के बावजूद जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह बीमारी को स्वीकार करने के बजाय इसे छिपाने में लगा है। कांग्रेस ने समय रहते स्वास्थ्य कैंप लगाने और प्रभावी इलाज सुनिश्चित करने की मांग की।
सतना के कृष्णनगर स्थित सरस्वती विद्यालय में आज से दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ होगा, जिसमें दिल्ली के एक्शन कैंसर हॉस्पिटल और श्री बालाजी मेडिकल इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञ 2500 मरीजों की मुफ्त जांच करेंगे। शिविर में कैंसर की विशेष जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिसमें पैप स्मीयर टेस्ट सहित कई आधुनिक जांचें शामिल हैं।




















