छतरपुर में विश्व कप विजेता महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने सफलता के बाद परिवार को महिंद्रा थार रॉक्स भेंट कर यादगार पल साझा किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड कप-2025 विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी क्रांति गौड़ का मुख्यमंत्री निवास में पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। वहीं सीएम ने क्रांति गौड़ के माता-पिता को विश्व कप की प्रतिकृति भेंट की। साथ ही तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को विश्व कप की प्रतिकृति भेंट की।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर की तेंज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी विजेता टीम का हिस्सा रहीं। अब प्रदेश सरकार उन्हें सम्मानित करने जा रही है।















