गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के बीच 2016 से चली आ रही अनबन अब खत्म हो गई है। 'लाफ्टर शेफ' के सेट पर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और गिले-शिकवे दूर किए।
पांच दिन बाद नया साल 2026 दस्तक देने जा रहा है। 2026 चुनावी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं तो संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा की 75 सीटों पर चुनावी घमासान होगा। ऐसे में राज्यसभा का समीकरण ही नहीं बदलेगा, बल्कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के कई चेहरे भी बदल सकते हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने 2 साल की उपलब्धियों में नक्सलवाद पर पूर्ण नियंत्रण, 800 करोड़ की शिप्रा शुद्धिकरण योजना और इंदौर-भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास को प्रमुख बताया। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्राइवेट से अधिक वेतन देने की घोषणा।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को रेलवे एक और बड़ी सौगात देने जा रहा है। नए साल यानी जनवरी-2026 में निशातपुरा का रेलवे स्टेशन शुरू कर दिया जाएगा। आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यहां पर दो ट्रेनों को हॉल्ट भी दिया जाएगा।
रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक शुक्रवार को खत्म हो गई। इस बैठक में ब्याज दरों को लेकर फैसला लिया गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट घटा दिया है। अब रेपो रेट 5.50 प्रतिशत से कम होकर 5.25 फीसदी हो गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि रेपो रेट में कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
राइजिंग स्टार एशिया कप में इंडिया-ए का सफर खत्म हो चुका है। बांग्लादेश-ए ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में सुपर ओवर में भारत को हरा फाइनल में जगह बनाई। सुपर ओवर में भारतीय बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सके और बांग्लादेश ने आसानी से मैच जीता।
अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता हो सकता है। राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हासेट ने एक इंटरव्यू में कहा-हां, हम निश्चित रूप से व्यापारिक समझौते के काफी करीब थे।
अंतत: डोनाल्ड ट्रंप झुक गए और इसके साथ ही अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन 43 दिन बाद खत्म होने जा रहा है। सीनेट में शटडाउन खत्म करने से जुड़ा बिल पास हुआ। इसे 222-209 मतों से पारित किया गया।
साल 2025-2026 में खरमास कब शुरू होगा और कब समाप्त? जानें 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक क्यों नहीं होते शुभ कार्य, और इसके पीछे का ज्योतिषीय महत्व क्या है।
सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के उस मनमाने निर्णय को रद्द कर दिया है, जिसमें GNM और ANM कोर्स के लिए 12वीं में बायोलॉजी विषय को अनिवार्य कर दिया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अब राज्य में प्रवेश इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के नियमों के आधार पर होगा, जिससे आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र भी इन रोजगारोन्मुख कोर्सों में दाखिला ले सकेंगे। कोर्ट ने साथ ही इन नर्सिंग कोर्सों की प्रवेश परीक्षा की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया है।






















