×

ट्रेड डील जल्द... भारत-अमेरिका अच्छे दोस्त... उलझे मुद्दे सुलझा लेंगे 

अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता हो सकता है। राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हासेट ने एक इंटरव्यू में कहा-हां, हम निश्चित रूप से व्यापारिक समझौते के काफी करीब थे।

By: Arvind Mishra

Nov 19, 202510:15 AM

view8

view0

ट्रेड डील जल्द... भारत-अमेरिका अच्छे दोस्त... उलझे मुद्दे सुलझा लेंगे 

राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हासेट ने एक इंटरव्यू में कहा।

  • अब ट्रंप के अधिकारी बोले-जल्द ही एक व्यापार समझौता होगा

  • केंद्रीय मंत्री गोयल की दो टूक- भारत बराबरी का समझौता करेगा

वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब

अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता हो सकता है। राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हासेट ने एक इंटरव्यू में कहा-हां, हम निश्चित रूप से व्यापारिक समझौते के काफी करीब थे। मैंने राजदूत से बात की। आप जानते हैं.. हमने दौरे किए हैं। हासेट से भारत के साथ व्यापार समझौते के बारे में पूछा गया था। क्या वॉशिंगटन कई बार नई दिल्ली के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंचा था। हैसेट ने भारत-यूएस के बीच ट्रेड डील पर हो रही बातचीत में मौजूद जटिलताओं को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि भारत रूस के साथ जो करता है और हमारे साथ जो करता है, उसके बीच का संबंध बहुत जटिल है, लेकिन हम अभी भी पूरी तरह से आशान्वित हैं। भारत-अमेरिका संबंधों में कई अलग-अलग पहलू हैं, लेकिन वे अच्छे दोस्त हैं और हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही इसे सुलझा लेंगे।

छह दौर की हो चुकी बातचीत

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत कई महीनों से चल रही है। दोनों देशों के बीच इसे लेकर छह दौर की बातचीत हो चुकी है। इस डील का प्रमुख उद्देश्य टैरिफ, बाजार पहुंच और व्यापार असंतुलन जैसे मुद्दों का समाधान करना है। भारत और अमेरिका ने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को अभी के 191 अरब डॉलर से दोगुना करते हुए 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का टारगेट तय किया है।

गोयल बोले- अच्छी खबर सुनने को मिलेगी

जहां एक ओर अमेरिका की ओर से लगातार भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पॉजिटिव संकेत और बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक भारत की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया था। हालांकि, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दो टूक शब्दों में कहा- भारत बराबरी का समझौता करेगा। प्रस्तावित व्यापार समझौते में भारत किसानों और मछुआरों के हितों की भी रक्षा करेगा। जब यह समझौता निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित हो जाएगा, तो आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: पेट्रोलियम और बिजली संकट को लेकर बनी रणनीति

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: पेट्रोलियम और बिजली संकट को लेकर बनी रणनीति

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। जानें पेट्रोलियम, बिजली और खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार का क्या है प्लान

Loading...

Mar 22, 20266:19 PM

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में महिला की मौत: 13 घंटे तक शव के साथ सफर, जानें क्या हैं विमानन नियम

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में महिला की मौत: 13 घंटे तक शव के साथ सफर, जानें क्या हैं विमानन नियम

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में एक महिला की मौत के बाद 13 घंटे तक शव को विमान में ही रखा गया। जानें उड़ान के दौरान मौत होने पर एयरलाइंस किन अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करती हैं।

Loading...

Mar 22, 20266:06 PM

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले भारतीय नेता, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले भारतीय नेता, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8,931 दिनों तक सरकार के मुखिया रहकर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। जानें उनके गुजरात से दिल्ली तक के सफर और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मायने

Loading...

Mar 22, 20263:44 PM

राज्यसभा: केंद्रीय गृह मंत्री कल सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक करेंगे पेश

राज्यसभा: केंद्रीय गृह मंत्री कल सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक करेंगे पेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक-2026 पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य सीएपीएफ अधिकारियों की भर्ती, प्रतिनियुक्ति और पदोन्नति को विनियमित करना है। इसमें आईजी स्तर पर 50 फीसदी पद आईपीएस से भरने का प्रस्ताव है।

Loading...

Mar 22, 202611:02 AM

विश्व जल दिवस आज: पीएम मोदी ने बताई हर बूंद पानी की अहमियत

विश्व जल दिवस आज: पीएम मोदी ने बताई हर बूंद पानी की अहमियत

आज दुनियाभर में जल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि पृथ्वी के भविष्य को आकार भी देता है।

Loading...

Mar 22, 202610:39 AM