सतना जिला अस्पताल में जहरीले सांप के डसने के बाद 12 दिन वेंटिलेटर पर रहे दो मासूम स्वस्थ हुए। डॉक्टरों ने केक काटकर नई जिंदगी का जश्न मनाया और समय पर इलाज का संदेश दिया।
राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। योजना का उद्देश्य समय पर उपचार और जनसहभागिता बढ़ाना है।
सतना जिले के उचेहरा में ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की मौत इलाज के अभाव में हो गई। डॉक्टर ने रेफर किया लेकिन 108 एम्बुलेंस तीन घंटे तक नहीं आई। घायल स्ट्रेचर पर तड़पता रहा और आखिरकार दम तोड़ दिया। मौत के बाद भी शव शाम तक अस्पताल के बाहर पड़ा रहा। सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने गोल्डन आवर की हत्या कर दी।















