स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
17 सितम्बर 2010 को विंध्य की धरती से प्रारंभ हुआ ‘स्टार समाचार’ आज 15 वर्षों की सफल यात्रा पूर्ण कर रहा है। यह केवल एक अख़बार की नहीं, बल्कि विचारों, विश्वास और जनसरोकार की यात्रा है, जिसने समाज के हर तबके की आवाज़ बनकर बदलाव की अलख जगाई है।















