सतना और मैहर वनमंडलों में संरक्षित नीलगाय लगातार शिकारियों के निशाने पर है। सर्दियों में घटनाएं बढ़ीं, फसल नुकसान और अवैध मांस कारोबार संभावित कारण माने जा रहे हैं, जबकि वन विभाग कार्रवाई में जुटा है।
सतना के मझगवां वन परिक्षेत्र में करंट लगने से नीलगाय की मौत, किसान गिरफ्तार, झटका मशीन जब्त।














