भारत से हर साल लाखों लोग अपनी नागरिकता छोड़ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने संसद को बताया कि पिछले पांच सालों में 9 लाख से ज्यादा भारतीयों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी है। 2022 से हर साल यह संख्या 2 लाख से ऊपर पहुंच गई है।

2022 से हर साल दो लाख से ज्यादा लोगों ने भारत को अलविदा कह दिया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत से हर साल लाखों लोग अपनी नागरिकता छोड़ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने संसद को बताया कि पिछले पांच सालों में 9 लाख से ज्यादा भारतीयों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी है। 2022 से हर साल यह संख्या 2 लाख से ऊपर पहुंच गई है। 2011 से 2024 तक कुल 2.06 मिलियन (20.6 लाख) भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी, जिसमें आधी से ज्यादा पिछले पांच सालों में छोड़ी। खासकर कोविड महामारी के दौरान और बाद में भारतीय लोगों ने भारत छोड़ा है। पहले करीब 10 साल तक हर साल 1.2 लाख से 1.45 लाख लोग नागरिकता छोड़ते थे। कोविड के समय 2020 में यह संख्या घटकर 85,000 रह गई थी, क्योंकि यात्रा करना प्रतिबंधित था, लेकिन पोस्ट-कोविड में फिर बढ़ोतरी हुई और 2022 से हर साल दो लाख से ज्यादा लोगों ने भारत को अलविदा कह दिया।
इसलिए छोड़ रहे नागरिकता
विदेश मंत्रालय का कहना है कि वजहें व्यक्तिगत हैं। सिर्फ व्यक्ति को पता होती हैं। ज्यादातर लोग व्यक्तिगत सुविधा के लिए विदेशी नागरिकता लेते हैं। मंत्रालय ने कहा-ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के दौर में वैश्विक कार्यक्षेत्र की संभावनाओं को भारत मान्यता देता है। एक बड़ा कारण यह है कि भारत में दोहरी नागरिकता की सुविधा नहीं है।
वोटिंग या चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं
नागरिकता कानून 1955 की धारा 9 के तहत, अगर कोई भारतीय विदेशी नागरिकता लेता है तो भारतीय नागरिकता अपने आप खत्म हो जाती है। विदेशों में वोटिंग का अधिकार, सोशल सिक्योरिटी, बिना रोक-टोक रहना, सरकारी नौकरियां और लंबे समय की स्थिरता सिर्फ नागरिकता से मिलती है। भारत का ओवरसीज सिटिजन आफ इंडिया कार्ड वीजा-फ्री यात्रा और कुछ आर्थिक अधिकार देता है, लेकिन वोटिंग या चुनाव लड़ने जैसे राजनीतिक अधिकार नहीं देता।
प्रभावशाली लोग विदेश जा रहे
लेखक संजय बारू की किताब सेसेशन आफ द सक्सेसफुल, द फ्लाइट आउट आफ न्यू इंडिया में इसे प्रवासन की चौथी लहर कहा गया है। इसमें अमीरों के बच्चे, हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स और प्रभावशाली लोग विदेश जा रहे हैं। मॉर्गन स्टैनली के डेटा के मुताबिक, 2014 से अब तक 23,000 भारतीय मिलियनेयर्स देश छोड़ चुके हैं। पहले की लहरें अलग थीं, यानी ब्रिटिश काल में मजदूर और 1970 से डॉक्टर-इंजीनियर जैसे प्रोफेशनल्स।
ज्यादातर लोग यहां जा रहे
दावा किया गया है कि भारतीय नागरिक अपनी पहचान छोड़कर ज्यादातर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया जा रहे हैं। इन देशों के पासपोर्ट ज्यादा आकर्षक हैं और अवसर ज्यादा मिलते हैं। 1970 से भारत में ब्रेन ड्रेन की समस्या है, जो 2020 के दशक में और तेज हुई। सरकार का कहना है कि लोग व्यक्तिगत वजहों से ऐसा करते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच का आदेश दिया है। अदालत ने सीबीआई को मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया। दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी।
उत्तरप्रदेश के अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह करीब छह बजे एनएच-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई।
ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में की गई है। ईडी ने धन शोधन विरोधी कानून के तहत यह कार्रवाई की है। ईडी ने आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, एनसीआर और कोलकाता में अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद पाकिस्तान पीएमओ द्वारा पीएम मोदी को ग्रुप फोटो से हटाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद पाकिस्तान को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% जीडीपी ग्रोथ पर बधाई दी और सोना न खरीदने की अपील की। जानें सोने के आयात, रुपए की मजबूती और गोल्ड ईटीएफ निवेश से जुड़ी खास बातें।
सुप्रीम कोर्ट ने कल्याण के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश सुक्रिया म्हात्रे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अस्पतालों में मेडिकल प्रोफेशनल्स पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक प्रदर्शन मामले में छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। जानिए इस से जुड़ी पूरी खबर, कोर्ट की टिप्पणी और अन्य मुख्य बातें।
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट करेंसी चेस्ट में अगस्त महीने में आॅडिट के दौरान 7.40 करोड़ रुपए की जाली करेंसी पाई गई। इससे पहले 10-11 अगस्त के आसपास बैंक से आरबीआई भेजी गई रकम में 4.36 लाख रुपए की कैश कमी सामने आई थी।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मनौरी में सोमवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर आज सुबह ईडी की टीम पहुंची। दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास पर जांच शुरू की। छापे की भनक लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।