सतना जिला पंचायत की सामान्य सभा में सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कड़ा रुख अपनाया। पीएमजीएसवाई के महाप्रबंधक पर जर्जर सड़कों और अधूरे कार्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए, साथ ही शीघ्र कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
रीवा जिले में बरसात के बाद सड़कों की खस्ता हालत को लेकर जिला पंचायत में जोरदार हंगामा हुआ। पीएमजीएसवाई की 147 सड़कों को मंजूरी दी गई, लेकिन केवल दो ब्लॉकों के चयन पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। कंक्रीट सड़क बनाने की मांग के साथ अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगे।














