रीवा जिले में बरसात के बाद सड़कों की खस्ता हालत को लेकर जिला पंचायत में जोरदार हंगामा हुआ। पीएमजीएसवाई की 147 सड़कों को मंजूरी दी गई, लेकिन केवल दो ब्लॉकों के चयन पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। कंक्रीट सड़क बनाने की मांग के साथ अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगे।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
बारिश में जिला में खराब सड़कों को लेकर हाहाकार मचा। अब जब बुरे दिन बीतने वाले हैं तब प्रशासन और जिला पंचायत के सदस्यों को सड़कों की याद आई। पीएमजीएसवाय की 147 सड़कों के अनुमोदन के लिए विशेष सामान्य सभा जिला पंचायत में बुलाई गई। जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
सदस्यों ने सड़कों की खस्ताहालत पर जमकर हल्ला मचाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। इतना ही नहीं उपाध्यक्ष ने अनुमोदन के पहले ही सवाल खड़े कर दिए कि जब डामरीकृत सड़क रीवा में टिकती ही नहीं तो इसका डीपीआर ही क्यों बनवाया गया। हालांकि हो हल्ला के बाद सभी ने एक मत से रीवा और मऊगंज की 147 सड़कों के अनुमोदन की स्वीकृति प्रदान कर दी।
मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक सिर्फ दो बिंदुओं पर रखी गई थी। पीएमजीएसवाय सड़कों और शासन की योजनाओं पर चर्चा के लिीए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रीवा व मऊगंज जिले की 147 प्रधानमंत्री सड़कों के निर्माण कार्र्यों का अनुमोदन किया गया। जिसमें रीवा जिले की 90 और मऊगंज जिले की 57 सड़कें शामिल हैं। उक्त सड़कों का निर्र्माण लगभग 60 करोड़ की लागत से किया जायेगा, जिसे सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर के अलावा जिपं उपाध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह, कृषि समिति अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, गोसंर्वधन समिति अध्यक्ष नंदिनी तिवारी के अलावा अन्य सदस्यों लाल मणि त्रिपाठी, पूर्णिमा तिवारी, गीता माझी, देवेंद्र शुक्ल, पद्मेश गौतम, केडी शुक्ल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सिर्फ दो ब्लाक की सड़कों के चयन पर जताई गई नाराजगी, अन्य की सूची मांगी
एजेंडे में रीवा मऊगंज जिले के केवल दो ब्लाकों सिरमौर और मऊगंज को ही पीएम सड़क योजना में शामिल किए जाने पर सदस्यों ने नाराजगी जतायी। सदस्य केडी शुक्ला ने सदन में सवाल किया कि जब जिला पंचायत अंतर्गत 9 ब्लाक हैं तो फिर दो ब्लाकों ही चयन क्यों अन्य 7 का क्यों नहीं। सदस्यों का आरोप था कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अन्य जनपद वंचित रह गए। शासन को दो ब्लाकों का ही डीपीआर भेजा गया इसलिए अन्य वंचित हो गए। हालांकि बताया गया कि प्रथम फेज का है जल्द ही द्वितीय फेज के लिए डीपीआर तैयार किए जायेंगे। उपाध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कंक्रीट सड़कें बनायी जानी चाहिए। डामर की सड़कें कम भार की बनती हैं जो जल्द ही उखड़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रस्ताव पारित किया था लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है। जनता के टैक्स का दुुरुपयोग है।
सभी ने क्षेत्र की खराब सड़कों का रोना रोया
वहीं सदस्य लालमणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री सड़क के महाप्रबंधक पर दफ्तर में न मिलने का आरोप लगाया। महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि वह दौरे पर रहते हैं। इस पर श्री त्रिपाठी ने क्षेत्र की तीन चार सड़कों का नाम गिनाया और कहा कि इनका दौरा आपने कब किया इस पर वह निरुत्तर रहे। इस अवसर नईगढ़ी जनपद अध्यक्ष ममता कुंज बिहारी तिवारी, सदस्य पूर्णिमा तिवारी व अन्य ने ग्रामीण क्षेत्रों की खराब सड़कों के सुधार का मामला उठाया। ममता तिवारी ने कहा कि गांव सड़कों के सुधार के लिए न पंचायत के पास फंड है न जनपद के पास है तो इन सड़कों का सुधार कैसे हो। नंदिनी तिवारी ने तिवनी की अधूरी सड़क का मामला उठाया। सदस्य गीता माझी ने सोहागी पहाड़ की खराब सड़कों और त्योथर क्षेत्र की अन्य खराब सड़कों के सुधार की बात कही। श्रीमती माझी ने जिला पंचायत अंतर्गत शुरू होने वाले कार्यों के भूमि पूजन व लोकार्पण में संबंधित क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य को अनिवार्य रूप से बुलाने को कहा। सदस्य देवेंद्र शुक्ल ने कहा कि जिला पंचायत की सभी समितियों की बैठक नियमित नहीं होती। बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से सदस्य लालमणि त्रिपाठी ने नईगढ़ी जनपद के ग्राम पैकनगांव का नाम परिवर्तित कर इंटौरा रक्सेलान किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। दरअसल ग्राम पंचायत पैकनगांव के आम सभा में स्थानीय लोगों द्वारा गांव का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
योजना समिति पर भी खड़े किए गए सवाल
बैठक में सदस्यों ने योजना समिति का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जो सड़कों के अनुमोदन का प्रस्ताव रखा गया है। वह कैसे कर दें। जिला योजना समिति का तो गठन ही नहीं हुआ है। सदस्यों ने कहा कि तीन का कार्यकाल बीत चुका है। पंचायत मंत्री जो रीवा के प्रभारी मंत्री भी है। इस संबंध में बात हुई थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभी सदस्यों ने प्रस्ताव तैयार कर कमिश्रर रीवा की ओर भेजे जाने पर सहमति जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।