सतना में बारिश के दौरान पेड़ गिरने से एमएलबी स्कूल की 30 फीट लंबी बाउंड्री वॉल ढह गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए और तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि बड़ा हादसा टल गया।
रीवा जिले में मानसून की रिमझिम बारिश के बीच बिजली गिरने की दो घटनाएं — बड़ा हादसा टला। चोरहटा क्षेत्र में करंट से तीन गायों की मौत, वहीं 50 साल पुराना पीपल का पेड़ भी गिरा। मौसम में उतार-चढ़ाव से लोग बीमारियों की चपेट में।














