सतना में बारिश के दौरान पेड़ गिरने से एमएलबी स्कूल की 30 फीट लंबी बाउंड्री वॉल ढह गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए और तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि बड़ा हादसा टल गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बारिश के बीच गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। शहर के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) विद्यालय की करीब 30 फीट लंबी और 7 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एडमिशन कराने आई एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि घटना स्कूल की छुट्टी के समय नहीं हुई अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर में विद्यालय परिसर के किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ लगातार बारिश के बीच अचानक धराशायी हो गया। पेड़ का पूरा भार बाउंड्री वॉल पर पड़ा और दीवार सड़क की ओर ढह गई। उसी समय स्कूल के बाहर ऑटो का इंतजार कर रहे लोग मलबे की चपेट में आ गए।
सट कर खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त
हादसे में दीवार के पास खड़े तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ देर तक बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों की भीड़ जुट गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बारिश के मौसम में शहर के पुराने सरकारी स्कूलों की बाउंड्री वॉल और बड़े पेड़ों की सुरक्षा जांच कब होगी ? एमएलबी जैसे व्यस्त विद्यालय में यदि यह हादसा छुट्टी के समय होता, तो सैकड़ों छात्राएं इसी रास्ते से गुजर रही होतीं। ऐसे में नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता था। विद्यालय प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
छात्राएं भी घायल
हादसे में कोलगवां निवासी 24 वर्षीय खुशी यादव, 16 वर्षीय प्रांशी रजक और 13 वर्षीय अनुराग घायल हुए हैं। बताया गया कि खुशी यादव, प्रांशी का विद्यालय में प्रवेश कराने आई थीं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों बाहर निकलकर सड़क किनारे खड़ी थीं। तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय दुकानदार और राहगीर सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां खुशी यादव की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर चंदे में अनियमितताओं के आरोपों की जांच की मांग की है। वे 2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे और मामले को लेकर अदालत में भी जाएंगे।
सतना में बारिश के दौरान पेड़ गिरने से एमएलबी स्कूल की 30 फीट लंबी बाउंड्री वॉल ढह गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए और तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि बड़ा हादसा टल गया।
सतना के उचेहरा क्षेत्र में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य और चोरी का सामान खरीदने वाले तीन व्यापारी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने कई मंदिरों की चोरी का खुलासा कर पीतल के घंटे सहित सामग्री बरामद की।
सतना जिले में खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। 15 सितंबर तक सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण, ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने और प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश जारी किए गए।
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई तक जारी है। कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र जिले के पर्यटन, संस्कृति और इतिहास पर आधारित इस क्विज में भाग लेकर आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं।
सतना में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने कमजोर स्वास्थ्य प्रगति पर नाराजगी जताई, अधिकारियों को फटकार लगाई, स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार, लंबित कार्यों के समाधान और अस्पताल सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'कृषक कल्याण वर्ष' के तहत खेती की लागत घटाने और किसानों की आय बढ़ाने का खाका तैयार किया है। प्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव और फूड फेस्टिवल के साथ ही ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड जैसी डिजिटल सुविधाओं का होगा विस्तार।
मध्य प्रदेश में मानसून की शुरुआत भले ही सुस्त रही हो, लेकिन अब इसने प्रदेश भर में रफ्तार पकड़ ली है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का मिजाज बना रहेगा।
मध्यप्रदेश के चर्चित हत्याकांड की आरोपी की जमानत बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। एसजी तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि हाई कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी थी, क्योंकि गिरफ्तारी के पूरे आधार नहीं बताए गए थे।
मध्यप्रदेश में सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त होने वाले गंभीर प्रकृति के आवेदनों के निराकरण के लिए सीएम की ओर से विभागों को ए प्लस में नोटशीट भेजी जाती है। जहां सीएमओ के स्पष्ट निर्देश हैं कि तीन दिन के भीतर संबंधित मामलों का निराकरण कर सूचित किया जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह