सीधी जिले में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या से किसान बुरी तरह परेशान हैं। खरीफ सीजन की फसलें सुरक्षित रखने के लिए किसान दिन-रात खेतों में जागकर रखवाली कर रहे हैं। खेतों में तार और बाड़ा लगाकर सुरक्षा की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे खेती की लागत और बढ़ रही है। सरकार से ठोस समाधान की उम्मीद अब भी अधूरी है।
सतना में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक में वन्य प्राणियों और आवारा पशुओं से फसल को हो रहे नुकसान को लेकर चिंता जताई गई। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह और जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत पाठक की उपस्थिति में किसानों ने सरकार से फसल बीमा में वन्य प्राणियों द्वारा नुकसान को शामिल करने और गौशालाओं की स्थापना जैसे ठोस कदमों की मांग की।














