मौलाना महमूद मदनी अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना मदनी ने एक साक्षात्कार के दौरान जिहाद और देश की राजनीति से जुड़े मसलों पर विस्तार से बात की है।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के 'जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा' वाले बयान पर विरोध तेज। भोपाल में VHP और बजरंग दल ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया। वंदेमातरम के मुद्दे पर मौलाना मदनी ने कहा- मुर्दा कौमें सरेंडर कर दिया करती हैं। वो कहेंगे वंदे मातरम बोलो तो पढ़ना शुरू कर देंगे। ये पहचान है मुर्दा कौम होने की। अगर जिंदा कौम है तो हालात का मुकाबला करना पड़ेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि जल्द ही अमेरिका के हर नागरिक (अमीरों को छोड़कर) को 2,000 डालर का भुगतान किया जाएगा। यह राशि उनके प्रशासन द्वारा वसूले गए टैरिफ रेवेन्यू से दी जाएगी।
कभी सिर्फ किचन की जरूरत माने जाने वाला टमाटर अब मध्यप्रदेश की ताकत बन चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश ने टमाटर उत्पादन में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इसका श्रेय राज्य की प्रगतिशील कृषि नीतियों, किसानों की मेहनत और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं को जाता है।

















