मध्य प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राज्य के प्रमुख बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिसके चलते पानी की निकासी के लिए उनके गेट खोलने पड़े हैं।
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है। मंगलवार को प्रदेश के 11 स्थानों पर बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं।














