6 दिन बाद फिर रीवा में बारिश ने कहर बरपाया। लगातार 18 घंटे की भारी बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। कई मोहल्ले, कॉलोनियां और स्कूल डूब गए। बच्चों को रेस्क्यू कर निकाला गया, वहीं उफनते नाले में एक दो वर्षीय मासूम बह गया।
रीवा में सावन की पहली बारिश में 18 मिमी पानी दर्ज, शहर के कई इलाकों में जलभराव। स्कूलों और घरों में पानी घुसा, नाली व्यवस्था चरमराई। नेहरू नगर और समान स्कूल सबसे अधिक प्रभावित।














