भोपाल में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल अब सुबह 9:30 बजे के बाद ही लगेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई।
देश के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। राजस्थान में सर्दी और तेज हो गई। सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन में पहली बार पचमढ़ी में तापमान इतना कम हुआ है।
देशभर में शीतलहर का कहर बरकरार है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने गलन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
दिसंबर का महीना शुरू होने के साथ ही देश तेज सर्दी का दौर शुरू हो गया है। सर्दी बढ़ने के कारण कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। हालांकि जैसे-जैसे धूप निकली वैसे-वैसे कोहरा भी कम होता गया।
अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों और लेकिन हवा की गति काफी मंद रहने से मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं दिख रहा। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो दिन में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
दिल्ली में नवंबर महीने में ठंड का पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 16 नवंबर को दिल्ली का सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई। पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ठंड के टॉर्चर के बीच एक्यूआई भी गंभीर स्तर पर बना हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश में उत्तर भारत और राजस्थान की ओर से आ रही हवाओं की वजह से तापमान लगातार गिर रहा है।
मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात भोपाल में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पहली बार सीजन में नीचे पहुंच गया, जो राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित अधिकांश शहरों में पारा सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। जानें पश्चिमी MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में 16 नवंबर तक शीतलहर, और तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश के अलर्ट की पूरी जानकारी। दिल्ली-NCR में कोहरा और AQI 418 से मुश्किलें बढ़ीं।
मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड, भोपाल में 8 डिग्री और इंदौर-राजगढ़ में 7 डिग्री तापमान दर्ज। मौसम विभाग ने 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया। जानें ठंड बढ़ने का कारण और किन शहरों में रहा सबसे कम तापमान।





















