देश के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। राजस्थान में सर्दी और तेज हो गई। सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन में पहली बार पचमढ़ी में तापमान इतना कम हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा और पारा शून्य से ऊपर दर्ज किया गया।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। राजस्थान में सर्दी और तेज हो गई। सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन में पहली बार पचमढ़ी में तापमान इतना कम हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि नए साल की शुरुआत तक राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। हालांकि मध्य प्रदेश में कोहरे का असर कम हुआ है, लेकिन कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शहडोल का कल्याणपुर दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 4-5 दिनों के बाद सर्दी और बढ़ेगी।
15 जिलों के स्कूलों में छुट्टी
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज समेत 50 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य है। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। रात यूपी के 5 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। बीते तीन दिनों में सर्दी से राज्य में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
जम्मू में खतरा बढ़ गया
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी के बाद रात सिर्फ बादल छाए रहे। इससे सर्दी में कमी आई। अधिकतर इलाकों में रात का तापमान बढ़ा और पारा शून्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, तापमान बढ़ने से पहाड़ों पर जमी बर्फ घिसकने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन हो सकता है।
मध्यप्रदेश: 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
मप्र में बीती रात कई शहरों में पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट हुई। 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे कम 7 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 7.5 डिग्री, भोपाल में 8.4 डिग्री और जबलपुर मे 10 डिग्री किया गया। रात में राजगढ़ में तापमान 5 डिग्री, रीवा में 5.4, शिवपुरी में 6, नौगांव में 6.4, खजुराहो-दतिया में 7, उमरिया में 7.5, श्योपुर में 8.4, सतना में 8.6, गुना में 8.8, खंडवा-रायसेन में 9, मलाजखंड में 9.1, मंडला में 9.2 डिग्री रहा। खरगोन में 9.4 डिग्री, दमोह में 9.5, छिंदवाड़ा-टीकमगढ़ में 9.6 और बैतूल में टेम्प्रेचर 9.7 डिग्री दर्ज किया गया।
राजस्थान : दो दिन शीतलहर की चेतावनी
उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही राजस्थान में उत्तरी हवाएं आने लगी हैं। सर्द हवाओं के कारण पारा 7 डिग्री तक गिर गया। सीकर, फतेहपुर, माउंट आबू में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। शेखावाटी में तेज सर्दी से ओस की बूंदें जम गईं। अगले 2 दिन तक चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिलों में शीतलहर की चेतावनी है।
उत्तराखंड : जिलों में कोहरा, पहाड़ों में पाला
उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल समेत 7 जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया था। यहां घना कोहरा रहने और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। दूसरी तरफ, पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।