मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' घोषित किया। सरसों पर भावांतर योजना, 30 लाख सोलर पंप और सिंचाई परियोजनाओं से बदलेगी मप्र के किसानों की किस्मत।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावांतर योजना की समीक्षा की और प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में 24 अक्टूबर से लेकर 15 जनवरी 2026 तक सोयाबीन का विक्रय भावांतर योजना के दायरे में रहेगा।














