घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार आरोपियों पर शिकंजा भी कस रही है, लेकिन कार्रवाई का खौफ कहीं भी नहीं दिख रहा है। दरअसल, बालाघाट जिले के लालबर्रा के नवेगांव के ग्रामीणों के विस्थापन प्रक्रिया में मिली राशि दिलाने के नाम पर वन विभाग के एक बीट गार्ड को जबलपुर ईओडब्ल्यूडी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है।
मध्यप्रदेश का सीएम हाउस पहला होगा, जहां भारतीय काल गणना पर आधारित दुनिया की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी स्थापित की गई है। इस घड़ी और नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया। सीएम ने एक एप भी तैयार कराया है, जिसमें 189 भाषाओं को समाहित किया गया है।














